Aadhaar Card Update : अब आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए देना पड़ेगा इतना चार्ज, जानें डिटेल्स

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने अक्तूबर से आधार कार्ड संबंधित सेवाओं की फीस बढ़ा दी है। आईए जानते है अब कितना अधिक शुल्क देना होगा....
Aadhar Card Rules

Aadhaar Card 2025 : आधार कार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड संबंधित सेवाओं की फीस बढ़ा दी है।अब आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए 50 रुपये की जगह 75 रुपये लगेंगे। साथ ही आधार में बायोमीट्रिक अपडेट करवाने के लिए अब 100 रुपये की जगह 125 रुपये देने होंगे। नई दरें 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो गई है, जो 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगी । भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने यह वृद्धि करीब पांच साल बाद की है। हालांकि नए आधार कार्ड बनाने की फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नवजात बच्चों के लिए आधार कार्ड निशुल्क रहेगा।

नवजात बच्चों के लिए आधार कार्ड निशुल्क

नवजात बच्चों के लिए आधार कार्ड निशुल्क रहेगा।आधार कार्ड बनने के बाद उसमें नाम, पता, बायोमीट्रिक या अन्य विवरण अपडेट शामिल है। 5 से 7 साल और 15 से 17 साल की उम्र वाले बच्चों और किशोरों की आयु वर्गों में बायोमेट्रिक अपडेट कराने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा जो पहले 50 रुपये था।बता दे कि नवजात का आधार कार्ड बनने के बाद पांच साल की उम्र में बायोमीट्रिक अपडेट जरूरी होता है, इसके बाद यह अपडेट 5 से 7 साल और 15 से 17 साल के बीच किया जाता है। अगर आप नाम, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस, मोबाइल नंबर या ईमेल समेत किसी भी तरह का डेमोग्राफिक डाटा अपडेट करते हैं तो 50 रुपये की जगह 75 रुपये लग सकते हैं। हालांकि बायोमेट्रिक डाटा के साथ यह अपडेट किया जाता है तो फ्री होगा।

Aadhaar Card है एक महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा यह जारी किया जाता है।यह 12 अंकों का नंबर एक मल्टीफंक्शनल डॉक्यूमेंट है, जिसमें आपका एड्रेस, जन्म तिथि और अन्य डिटेल रहती है।
  • ये पहचान के प्रमाण के रूप में काम करता है, इससे यह अलग-अलग सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसका उपयोग पैन डिटेल अपडेट करने या जीएसटी रिटर्न दाखिल करने जैसे कार्यों में भी किया जाता है।

आधार में हुए है ये भी बदलाव

15 अगस्त 2025 से 18 साल या उससे ज्यादा उम्र वालों के आधार कार्ड पर पिता या पति का नाम नहीं दिखेगा। यह जानकारी सिर्फ UIDAI के रिकॉर्ड में रहेगी। आधार कार्ड पर अब जन्मतिथि की जगह केवल जन्म वर्ष (जैसे 1990) दिखेगा। केयर ऑफ (C/o) कॉलम को हटा दिया गया है।जनवरी 2025 से पता बदलने के लिए केवल बैंक स्टेटमेंट या यूटिलिटी बिल (बिजली, पानी, गैस) ही मान्य होंगे। नाम या जन्मतिथि बदलने के लिए पैन कार्ड, वोटर आईडी या जन्म प्रमाणपत्र जरूरी होंगे।UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप के जरिए आवेदन करना होगा और डॉक्यूमेंट नजदीकी केंद्र पर वेरीफाई कराने होंगे।

आधार अपॉइंटमेंट ऑनलाइन कैसे बुक करें?

  • स्टेप 1: सबसे पहले uidai.gov.in पर जाएं और भाषा चुनें
  • स्टेप 2: ‘माय आधार’ में ‘गेट आधार’ चुनें और फिर ‘बुक एन अपॉइंटमेंट’ पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: अब शहर एंटर करें और ‘प्रोसीड टू बुक अपॉइंटमेंट’ क्लिक करें
  • स्टेप 4: एक्टिव मोबाइल नंबर और कैप्चा डालें । OTP जेनरेट कर वेरीफाई
  • स्टेप 5: आधार नंबर, नाम, DOB, राज्य, शहर और केंद्र चुनें
  • स्टेप 6: ‘मोबाइल नंबर अपडेट’ सिलेक्ट करें और डेट-टाइम स्लॉट चुनें।
  • स्टेप 7: डिटेल्स चेक कर सबमिट करें
  • स्टेप 8: अपॉइंटमेंट डे पर केंद्र जाएं और बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन के बाद अपडेट होगा
  • स्टेप 9: 50 रुपये फीस दें, URN वाला स्लिप लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews