e-Aadhaar App: जल्द आने वाला है नया एप, मिलेंगे नए फीचर, मोबाईल से घर बैठे कर पाएंगे ये सारे काम

नया e-Aadhaar मोबाइल एप यूजर्स को उनके नाम, पता और जन्म तिथि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी सीधे स्मार्टफोन से अपडेट करने की सुविधा देगा।
aadhaar link

आधार कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। केन्द्र सरकार आधार यूजर्स के लिए एक नया मोबाइल ऐप-e-Aadhaar लाने की तैयारी में है। UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने इसे डेवलप किया है। खबर है कि नए एप की टेस्टिंग हो चुकी है और दिसंबर अंत तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। ऐप को एंड्रॉयड स्मार्टफोन और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए लाया जाएगा। इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे। बता दे कि वर्तमान में आधार में एड्रेस अपडेट या आधार डाउनलोड या फिर पीवीसी आधार कार्ड डाउनलोड का काम m-Aadhaar एप से होता है लेकिन नए एप से यूजर्स को कई नई सुविधाएं मिलेंगी।

क्या है e-Aadhaar  और कैसे करता है काम

  • जानकारी के अनुसार  नया e-Aadhaar मोबाइल एप यूजर्स को उनके नाम, पता और जन्म तिथि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी सीधे स्मार्टफोन से अपडेट करने की सुविधा देगा। आसान शब्दों में कहें तो यूजर्स घर बैठे मोबाइल फोन से आधार कार्ड में नाम, पता, जन्म तिथि अपडेट कर पाएंगे। हालांकि मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कर पाएंगे, क्योंकि आधार से मोबाइल नंबर लिंक करना एक सेंसटिव मामला है। इसके लिए ऑथेंटिकेशन को पूरा करने के लिए सेंटर जाना होगा और इसके बाद ही आधार से लिंक मोबाइल को बदला जा सकता है।
  • इसके अलावा अगर किसी को फोटो अपडेट या बायोमेट्रिक बदलाव करना है, जैसे फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन, तो इसके लिए सेंटर जाना होगा। बाकी जानकारी जैसे नाम, पता और मोबाइल नंबर ऑनलाइन ही बदले जा सकेंगे, बशर्ते बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन हो।
  • इस ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फेस आईडी जैसा फीचर्स मिलेंगे। ऐप की मदद से वेरिफिकेशन करना आसान हो जाएगाखबर है कि नया ऐप ऑटोमैटिक तरीके से यूजर डेटा मान्य सरकारी स्रोतों से प्राप्त करेगा। इसमें जन्म प्रमाण पत्र, PAN कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, PDS राशन कार्ड और MNREGA रिकॉर्ड शामिल होंगे। एड्रेस वेरिफिकेशन को  के लिए बिजली बिल की जानकारी जोड़ी जा सकती है।

क्या होता है आधार कार्ड

  • भारतीयों के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा यह जारी किया जाता है।यह 12 अंकों का नंबर एक मल्टीफंक्शनल डॉक्यूमेंट है, जिसमें आपका एड्रेस, जन्म तिथि और अन्य डिटेल रहती है।
  • ये पहचान के प्रमाण के रूप में काम करता है, इससे यह अलग-अलग सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसका उपयोग पैन डिटेल अपडेट करने या जीएसटी रिटर्न दाखिल करने जैसे कार्यों में भी किया जाता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews