Upcoming IPO: केबल बनाने वाली बड़ी कंपनी जल्द खोलेगी अपना आईपीओ, मिलेगा मोटी रकम कमाने का मौका, जानें सबकुछ

Upcoming IPO: केबल बनाने वाली बड़ी कंपनी जल्द खोलेगी अपना आईपीओ, मिलेगा मोटी रकम कमाने का मौका, जानें सबकुछ

Upcoming IPO: इस महीने कई कंपनियां अपना आईपीओ लाने की तैयारी में लगी है। अब आरआर केबल ग्रुप की कंपनी का नाम भी खबरों में आ चुका है। बता दें की यह कंपनी वायर और केबल का उत्पादन करती है और अपना बहुत जल्द अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लाने की तैयारियों में भी जुट चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अगले साल मई में अपने आरंभिक दस्तावेज सेबी के पास जमा कर सकती है। अगले साल नवंबर या दिसंबर में अपना आईपीओ निवेशकों के लिए खोल सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक 2021-22 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 4,800 करोड़ रुपये तक दर्ज किया गया था है। हालांकि चालू वित्त वर्ष के अंत तक यह करीब 25 फीसदी की वृद्धि के साथ 6,000 करोड़ रुपये तक पहुँच सकता है। कंपनी ने आईपीओ को लेकर बड़ी योजना भी बना रखी है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक आरआर ग्लोबल के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप प्रेसीडेंट श्रीगोपाल काबरा ने कहा ही 2023-24 की तीसरी तिमाही तक आईपीओ आ सकता है। कंपनी 2025-26 तक करोबर को लगभग दोगुना करने की करने की प्लानिंग भी कर रही है।

बात RR Kable की करें तो इसकी पकड़ केरल, एमपी, यूपी, हरियाणा, पंजाब, गुरत और तमिलनाडु में काफी मजबूत हैं। जिसे कंपनी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना तक फैलाने की प्लानिंग कर रही है। अब तक इस आईपीओ से जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना या स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews