Upcoming IPO 2023: अप्रैल में निवेशकों को मिलेगा मुनाफा कमाने का मौका, खुलेगा इस कंपनी का आईपीओ

Upcoming IPO 2023: अप्रैल माह की शुरुआत होने में मात्र 2 दिन बाकी है। अगले महीने भी कई कंपनियों ने आईपीओ खुले रहेंगे। जिसमें निवेशक दांव लगा पाएंगे। 3 अप्रैल तक सैटॉक फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के इश्यू में निवेश करना मौका मिलेगा। इस दिन Avalon Technologies Limited का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खुल जाएगा।

5 अप्रैल तक Exhicon Events Media Solutions Limited और Infinum Pharmachemi Limited का आईपीओ खुला रहेगा। एक्सीकॉन इवेंट्स मीडिया सोल्यूशन्स लिमिटेड इश्यू के तहत 21.12 करोड़ रुपये जुटाएगी, जिसके लिए निर्धारित प्राइस बैंड 61 रुपये से लेकर 64 रुपये है। वहीं फार्मा कंपनी इंफीनम फार्माकेमी लिमिटेड ऑफरिंग के जरिए 25.26 करोड़ रुपये फंड जुटाने का टारगेट रखती है। जिसके लिए प्राइस बैंड 135 रुपये प्रति शेयर है।

6 अप्रैल, 2023 तक तीन कंपनियों के आईपीओ खुले रहेंगे। सैंडकोड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड 5.15 करोड़ का फंड जुटाएगा, जिसकी प्राइस बैंड 47 रुपये प्रति शेयर है। वहीं MOS Utility Limited का आईपीओ (प्राइस बैंड- 72 रुपये से लेकर 76 रुपये) भी इस लिस्ट में शामिल है।

एवलॉन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड आईपीओ

यह एक एलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेज़ कंपनी है, जो 3 अप्रैल को अपना आईपीओ खुलेगी। इश्यू का फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर है। वहीं प्राइस बैंड 415 रुपये से लेकर 436 ररुपये है। कंपनी 865 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 19,839,450 शेयरों को जारी करेगी। जिसमें से 7,339,450 शेयरों की पेशकश फ्रेश इश्यू के तौर पर होगी। वहीं 2 रुपये वाले 12,500,000 शेयरों की पेशकश ऑफर फॉर सेल क्व लिए होगी। आईपीओ इस लिस्टिंग 18 अप्रैल को हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews