Upcoming IPO In June 2023: अगले सप्ताह खुलेगा इन 4 कंपनियों का आईपीओ, दांव खेलने का सुनहरा मौका, यहाँ जानें डीटेल

Upcoming IPO In June 2023: अगले सप्ताह खुलेगा इन 4 कंपनियों का आईपीओ, दांव खेलने का सुनहरा मौका, यहाँ जानें डीटेल

Upcoming IPO In June 2023: जून में अब तक चार कंपनियां अपना आईपीओ ला चुकी हैं। अगले सप्ताह भी कई कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खोलने की तैयारी में जुटी हुई है । इस लिस्ट में Bizotic Commercial Limited, Urban Enviro Waste Management, Cosmotic CRF और Cell Poinn (भारत) शामिल हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें-

12 जून को खुलेगा दो कंपनियों का आईपीओ

12 जून को दो कंपनियों का आईपीओ खुलने वाला है। बीजोटिक कमर्शियल लिमिटेड “Urban United” ब्रांड के नाम पर रेडीमेड गार्मेंट्स का उत्पादन, डिजाइनिंग और मार्केटिंग करती है। कंपनी 42.21 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 2,412,000 शेयरों को जारी करेगी, जिसके लिए प्राइस बैंड 175 रुपये प्रति शेयर है और लॉट साइज़ 800 शेयर्स हैं। निवेशक 15 जून तक इसमें दांव लगा पाएंगे। वहीं इस दिन अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड भी 9.20 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 920,000 शेयरों को जारी करने वाला है। ऑफरिंग का प्राइस बैंड 100 रुपये प्रति शेयर है, वहीं लॉट साइज़ 1200 शेयर्स हैं। यह 14 जून को क्लोज होगा।

कॉस्मिक सीआरएफ लिमिटेड आईपीओ

यह कंपनी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को कोल्डरोल्ड स्टेनलेस सेक्शन सप्लाइ करता है। 60.13 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए कॉस्मिक सीआरएफ 1,822,000 शेयरों को जारी करेगी। आईपीओ 14 जून को खुलेगा और 16 जूनको क्लोज होगा। प्राइस बैंड 314 रुपये से 316 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज़ 400 शेयर्स हैं।

सेल पॉइंट लिमिटेड (इंडिया) आईपीओ 

स्मार्टफोन्स, टैबललेट्स और मोबाइल से जुड़े अन्य कई प्रोडक्ट्स का कारोबार करने वाली ये कंपनी 50.34 करोड़ का फंड जुटाने के लिए 15 जून को अपना आईपीओ खोलेगी। कुल 5,034,000 शेयरों को जारी किया जाएगा। ऑफरिंग का प्राइस बैंड 100 रुपये प्रति शेयर है और लॉट साइज़ 1200 शेयर्स है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews