Upcoming IPO In May: अगले सप्ताह खुलेगा इन 2 कंपनियों का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और इश्यू साइज

Upcoming IPO In May: अगले सप्ताह खुलेगा इन 2 कंपनियों का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और इश्यू साइज

Upcoming IPO in May: मई का महीना शुरू हो चुका है। अगले सप्ताह दो कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लेकर आ रही हैं। Nexus Select Trust REIT और Auro Impex Chemicals Limited का आईपीओ कुछ दिनों में खुलने वाला है।

ऑरो इंपेक्स एंड केमिकल्स लिमिटेड आईपीओ

इस कंपनी की स्थापना वर्ष 1994 में हुई थी। कंपनी डिस्चार्ज-कलेक्टिंग इलेक्ट्रोड्स और इलेक्ट्रोस्टैटिक्स का उत्पाद, एक्सपोर्ट और सप्लाइ करती है। आईपीओ का प्राइस बैंड 74 रुपये से लेकर 78 रुपये तक है। ऑफर फॉर सेल के तहत 550,000 शेयरों को 10 करोड़ रुपये जुटाने के लिए जारी किया गया है। ऑरो इंपेक्स एंड केमिकल्स लिमिटेड इश्यू के तहत 20 करोड़ रुपये का फंड जुटाने का टारगेट रखती है। लॉट साइज़ 1600 शेयर्स हैं। आईपीओ 10 मई, 2023 को खुलेगा। निवेशकों को दांव लगाने के लिए 12 मई तक का समय दिया जाएगा। इसकी लिस्टिंग 22 मई को हो सकती है।

नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट आरईआईटी आईपीओ

नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट आरईआईटी भारत का लीडिंग रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट है, जिसका कारोबार 14 शहरों में फैला हुआ है। कंपनी 9 मई को अपना आईपीओ खोलने वाली है, निवेशक 11 मई तक दांव लगा सकते हैं। इसकी लिस्टिंग 19 मई को हो सकती है। प्राइस बैंड 95 रुपये से लेकर 100 रुपये तक है। लॉट साइज़ 150 शेयर्स हैं। कंपनी 3,200 करोड़ रुपये कलेक्ट करने का टारगेट रखती है। फ्रेश इश्यू के जरिए 1,400 करोड़ रुपये और ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 1,800 करोड़ रुपये का फंड जुटाने का टारगेट तय किया गया है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews