Upcoming IPO: हो जाइए तैयार, अगले सप्ताह खुलेगा इन 2 कंपनियों का आईपीओ, होगी तगड़ी कमाई

Upcoming IPO: हो जाइए तैयार, अगले सप्ताह खुलेगा इन 2 कंपनियों का आईपीओ, होगी तगड़ी कमाई

Upcoming IPO: यदि आप भी ग्रे मार्केट में इनवेस्टमेंट करना चाहते हैं तो अगले सप्ताह भी आपको अच्छा विकल्प मिलने वाला है। 13 फरवरी से फरवरी का तीसरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है। साथ ही दो कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लाने की तैयारी में भी है। इन 7 दिनों के बीच दो कंपनियों के आईपीओ मार्केट में एंट्री लेने वाले हैं। कंपनी का नाम Viaz Tyres Limited और Macfos Limited है। आइए जानें ऑनके बारे में विस्तार से।

Viaz Tyres Limited IPO

इस कंपनी का आईपीओ 16 फरवरी को खुलने वाला है। जो 21 फरवरी को क्लोज़ भी हो जाएगा। इसका प्राइस बैंड 62 रुपये तय किया गया है। कंपनी 20 करोड़ रुपये की ऑफरिंग ला रही है। एक लॉट में 2000 शेयरों को शामिल किया गया है। बता दें की अहमदाबाद बेस्ड वियज टायर्स लिमिटेड साल 2018 से रबर्स ट्यूबस का उत्पादन कर रहा है। देश के बाहर भी इसका कारोबार है। इसकी लिस्टिंग 1 मार्च को एनएसई और एसएमई पर हो सकती है।

Macfos Limited IPO

यह कंपनी 10 करोड़ रुपये का आईपीओ ला रही है। जिसमें 2,328, 000 शेयर्स शामिल हैं। 17 फरवरी को इसकी ओपनिंग होगी। और निवेश 21 फरवरी तक दांव लगा पाएंगे। अब तक इसके प्राइस बैंड को लेकर कोई भी जानकारी नहीं आई है। 1 मार्च को इसकी लिस्टिंग बीएसई और एसएमई पर हो सकती है। बता कंपनी की करें तो यह साल 2017 से ई-कॉमर्स सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। कंपनी Robu.in पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम, रोबोट पार्ट्स, ई-बाइक पार्ट्स, डीआईवाई लर्निंग किट्स और अन्य कई चीजों का कारोबार करती है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट और किसी भी आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews