Upcoming IPO: कुछ दिनों में खुलने जा रहा है इस कंपनी का आईपीओ, 13 फीसदी का मुनाफा, इतनी होगी प्राइस बैंड, यहाँ जानें

Upcoming IPO: कुछ दिनों में खुलने जा रहा है इस कंपनी का आईपीओ, 13 फीसदी का मुनाफा, इतनी होगी प्राइस बैंड, यहाँ जानें

Upcoming IPO: यदि आप भी आईपीओ में निवेश करने मुनाफा कमाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। अगले हफ्ते आपको कमाई का सुनहरा मौका मिल सकता है। 28 नंबर को एग्रोकेमिकल सेक्टर की जानी-मानी कंपनी अपना आईपीओ खोलने जा रही है, जो 30 नवंबर तक ऑपन रहेगा। कंपनी का नाम धर्मज क्रॉप गार्ड है, जो कुछ दिनों में रीटेल निवेशकों के लिए कुल जाएगी। वहीं एंकर इन्वेस्टर्स के लिए आईपीओ एक दिन बाद यानि 25 नवंबर को खुलेगा। इस IPO के लिए 216-237 रुपये की प्राइस बैंड तय की गई है।

जानें कंपनी के बारे में कुछ बातें

बता दें की धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड एक एग्रोकेमिकल बेस्ड कंपनी। यह कंपनी किटनाशक, जड़ी बूटियों, माइक्रो फर्टिलाइजर्स, एंटीबायोटिक मेडिसिन, कवनाशक और प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स समेत अन्य कई कई एग्रोकेमिकल प्रोडक्टस पर काम करती है। यह कंपनी एशिया के 20 से अधिक देशों में अपने प्रॉडक्ट्स को एक्सपोर्ट करती है। रिपोर्ट के मुताबिक कर्ज भुगतान के साथ कंपनी आईपीओ से कलेक्ट हुए फंड का इस्तेमाल फर्म के द्वारा गुजरात में उत्पादन के लिए नए फ़ैसिलिटी को स्थापित करने में करेगी।

आईपीओ से जुड़ी कुछ डीटेल

फिलहाल, कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में 30 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जिसके हिसाब से अंदाजा लगाया जा रहा है की निवेशकों को इस में इन्वेस्ट करने पर 13 फीसदी तक का मुनाफा होगा। कंपनी 216 करोड़ रुपये का फ्रेश शेयर पेश कर सकती है। 1,483,000 शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के लिए होगी। इस आईपीओ के लिए लॉट साइज़ 60 शेयरों का बताया जा रहा है, जिसमें एक रीटेल निवेशक ज्यादा से ज्यादा 14 लॉट के लिए अप्लाइ कर सकता है। 14 लॉट में 840 शेयर होंगे, जो करीब 1,99,080 रुपये का होगा। कंपनी इस IPO से 250 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखती है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम या योजना में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews