मई के अंतिम सप्ताह में खुलेगा इन 3 कंपनियों का IPO, नोट कर लें ये डेट्स, जानें प्राइस बैंड और इश्यू साइज़

मई के अंतिम सप्ताह में खुलेगा इन 3 कंपनियों का IPO, नोट कर लें ये डेट्स, जानें प्राइस बैंड और इश्यू साइज़

Upcoming IPO Next Week: मई का आखिरी सप्ताह शुरू होने जा रहा है। इसी बीच तीन कंपनियां अपना आईपीओ लाने जा रही है। यदि आप ग्रे मार्केट में रुचि रखते हैं तो 29,30 और 31 मई की तारीख नोट कर लें। इन्फोलियोन रिसर्च सर्विसेज़ लिमिटेड, सीएफएस फ्लूइड कंट्रोल लिमिटेड और कॉम्रैड अप्लाइयन्स लिमिटेड अपना इश्यू जारी करने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं।

इन्फोलियोन रिसर्च सर्विसेज़ लिमिटेड

Infollion Research Services Limited का आईपीओ 29 मई यानि कल खुलने जा रहा है। निवेशक 31 मई तक दांव लगा पाएंगे। कंपनी एम्प्लॉयर और एम्प्लॉय को एक प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करती है, जिससे वे दोनों एक -दूसरे से कनेक्ट हो पाए। यह एक ग्लोबल मैनेजमेंट कन्सल्टिंग फर्म है। 21.45 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य के साथ कंपनी ने 2,616,000 शेयरों को जारी किया है। जिसमें से 392,00 शेयरों की पेशकश ऑफर फॉर सेल के लिए होगी। प्राइस बैंड 80 रुपये से लेकर 82 रुपये है। लॉट साइज़ 1600 शेयर्स है। टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट, यूएस और यूरोपियन क्षेत्रों में कारोबार के विस्तार और अन्य कारणों के लिए कंपनी आईपीओ ओपन करेगी।

सीएफएस फ्लूइड कंट्रोल लिमिटेड

CFF Fluid Control Limited शिपबोर्ड मशीनरी के उत्पादन और सेवाओं का कारोबार करता है। 30 मई को कंपनी का आईपीओ खुलेगा और 2 जून को क्लोज को जाएगा। इसकी लिस्टिंग 12 जून को होगी। कंपनी कुल 5,200,000 शेयरों को 85.80 करोड़ रुपये जुटाने के लिए जारी करने वाली है। प्राइस बैंड 165 रुपये प्रति शेयर है। वहीं फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज़ 800 शेयर्स हैं।

कॉम्रैड अप्लाइयन्स लिमिटेड

Comrade Appliance Limited एयर कूलर और इलेक्ट्रिक गीजर के विभिन्न मॉडल्स का उत्पादन और कारोबार करता है। 12.30 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए कुल 2,278,800 शेयरों को जारी करने वाला है। आईपीओ की ओपनिंग 31 मई को होगी, निवेशकों को 5 जून तक दांव लगाने का मौका मिलेगा। इसकी लिस्टिंग 13 जून, 2023 को होगी। ऑफरिंग का प्राइस बैंड 52 रुपये से लेकर 54 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज़ 2000 शेयर्स हैं।

(Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews