Upcoming IPO: अगले सप्ताह खुलेगा इस कंपनी का आईपीओ, 13 अप्रैल तक निवेशक लगा पाएंगे दांव

Upcoming IPO: अगले सप्ताह खुलेगा इस कंपनी का आईपीओ, 13 अप्रैल तक निवेशक लगा पाएंगे दांव

Upcoming IPO: अप्रैल के अगले सप्ताह मे एजी यूनिवर्सल अपना आईपीओ ओपन करेगा। कॉम्पनी इन्डस्ट्रीयल एसएस ट्यूब्स, जीआई पाइप्स और हैलो सेक्शन का कारोबार करती है। 11 अप्रैल को 1, 454,000 शेयरों को फ्रेश इश्यू के तौर पर कंपनी जारी करेगी। इश्यू के जरिए 8.72 करोड़ रुपये का फंड जुटाने का लक्ष्य है। 13 अप्रैल तक निवेशकों को दांव लगाने का अवसर मिलेगा।

इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग का प्राइस बैंड 60 रुपये प्रति शेयर है। वहीं 10 रुपये प्रति शेयर फेस वैल्यू है। निवेशक 1 लॉट की बोली लगा पाएंगे। प्रत्येक लॉट में 2000 शेयरों को शामिल किया गया है। ऑफरिंग इस लिस्टिंग एनएसई और एसएमई पर 24 अप्रैल, 2023 को हो सकती है।

कंपनी वर्किंग कैपटल आवश्यकताओं के लिए आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल करेगी। वहीं बाकी रकम का इस्तेमाल जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों और इश्यू के खर्चों की पूर्ति के लिए किया जाएगा। प्रोमोटरों की प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 95.53 फीसदी है। भारती गुप्ता और अमित गुप्ता कंपनी के प्रोमोरटर हैं। वहीं इश्यू का रजिस्ट्रार स्काइलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड है।

AG Universal Limited की स्थापना अक्षत पॉलिमर्स प्राइवेट लिमिटेड के रूप में हुई थी, जो पेट्रोलियम पॉलिमर्स का कारोबार करती है। इसके कस्टमर बेस में सूर्या रोशनी लिमिटेड, स्वास्तिक पाइप लिमिटेड, जिंदल सुप्रीम प्राइवेट लिमिटेड, रविद्र ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड और एसकेएस पाइप लिमिटेड इत्यादि है। कंपनी के प्रॉडक्ट्स रेंज में जीआई पाइप्स, माइल्ड स्टील, स्टेनलेस स्टील पाइप्स, सीआर कॉल्स, टीएमटी बार्स इत्यादि शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews