Upcoming IPO: अगले सप्ताह खुलेगा इन 3 कंपनियों का आईपीओ, मिलेगा दांव खेलने का मौका, नोट कर लें डेट्स

Upcoming IPO: जुलाई में अब तक 9 कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ओपन कर चुकी हैं। अगले सप्ताह तीन कंपनियों का आईपीओ खुलने जा रहा है। इश्यू साइज़, प्राइस बैंड और अन्य कई जानकारी सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में यासंस केमेक्स केयर लिमिटेड (Yasons Chemex Care Limited), खजांची ज्वेलर्स लिमिटेड (Khazanchi Jwellers Limited) और यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेस लिमिटेड (Yatharth Hospital And Trauma Care Services Limited)शामिल हैं।

यासंस केमेक्स केयर लिमिटेड

यह कंपनी डाईज, पिग्मेंट पेसर और एफएमसीजी प्रोडक्ट्स के उत्पादन का कार्य करती है। । “PLXO” ब्रांड नेम के साथ हेंडमैड साबुन, Deodrants, परफ्यूम, सैनीटाइजर और अन्य प्रोडक्ट्स का कारोबार करती है। 24 जुलाई को यासंस केमेक्स केयर लिमिटेडअपना आईपीओ खोलने जा रहा है, जिसमें निवेशक 26 तक दांव लगा पाएंगे। 20.57 करोड़ रूपये का फंड जुटाने के लिए कुल 5,142,000 शेयरों को जारी किया जाएगा। प्राइस बैंड 40 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज़ 3000 शेयर्स हैं।

खजांची ज्वेलर्स लिमिटेड

सोने, चांदी और हीरे के आभूषण के कारोबार से जुड़ी यह कंपनी 24 जुलाई को अपना आईपीओ खोलेगी, जो 28 जुलाई को क्लोज हो जाएगा। 97 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लक्ष्य के साथ कुल 6,910,000 शेयरों को जारी किया जाएगा। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म बीएसई और एसएमई है। प्राइस बैंड 140 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज़ 1000 शेयर्स हैं।

यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेस लिमिटेड

यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेस लिमिटेड मल्टी केयर हॉस्पिटल चेन है, जो वर्ष 2008 से इस कारोबार से जुड़ी है। 26 जुलाई को कंपनी का आईपीओ खुलने जा रहा है। निवेशक को 28 जुलाई तक दांव लगाने का अवसर प्रदान किया जाएगा। 610 करोड़ का फंड जुटाने के लक्ष्य के साथ शेयरों की लिस्टिंग होगी। प्राइस बैंड 285 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज़ 50 शेयर्स हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews