Upcoming IPO In May: अगले सप्ताह खुलेगा इन 2 कंपनियों का आईपीओ, निवेशकों को मिलेगा दांव खेलने का मौका

Upcoming IPO In May: अगले सप्ताह खुलेगा इन 2 कंपनियों का आईपीओ, निवेशकों को मिलेगा दांव खेलने का मौका

Upcoming IPO In May: मई में अब तक दो नेक्सस सिलेक्ट ट्रस्ट और ऑरो इंपेक्ष एंड केमिकल्स लिमिटेड के आईपीओ खुले हैं। अगले सप्ताह दो अन्य कंपनियां भी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लेकर आ रही हैं। इस लिस्ट में रेमस फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड और कृष्का स्ट्रैपिंग सोल्यूशन लिमिटेड शामिल हैं। दोनों ही आईपीओ एक दिन क्लॉज होंगे, वहीं ओपनिंग की तारीख अलग है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें-

रेमस फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड

Remus Pharmaceuticals Limited अपना आईपीओ लाने के लिए तैयार है। कंपनी वर्ष 2015 से फार्मास्यूटिकल्स ड्रग्स की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य कर रही है। कंपनी इश्यू के जरिए 47.69 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखती है, जिसके लिए 388,000 शेयरों को फ्रेश इश्यू के तौर पर जारी किया जाएगा। लॉट साइज़ 100 शेयर्स है। फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है और प्राइस बैंड 1150 रुपये से लेकर 1229 रुपये प्रति शेयर हैं। आईपीओ 17 मई, 2023 को खुलेगा, वहीं इसकी क्लोजिंग 19 मई को होगी।

कृष्का स्ट्रैपिंग सोल्यूशन लिमिटेड

Krishca Strapping Solutions Limited अपना आईपीओ 16 मई को खोलने जा रहा है, जो 19 मई, 2023 को बंद होगा। इसका फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 2000 शेयर्स हैं। इसकी प्राइस बैंड 51 रुपये से लेकर 54 रुपये प्रति शेयर है। 17.93 करोड़ रुपये फंड जुटाने के लक्ष्य के साथ कंपनी कुल 3.320, 000 शेयरों को जारी करने जा रही है। जुटाई गई रकम का इस्तेमाल नई स्ट्रैपिंग लाइन के सेटअप, कर्ज भुगतान, इश्यू के खर्चों के भुगतान और जनरल कॉर्पोरेट खर्चों के भुगतान के लिए किया जाएगा। यह कंपनी वर्ष 2017 से स्ट्रैपिंग टूल्स और स्ट्रैपिंग सील का उत्पादन और व्होलसेल का कारोबार कर रही है।

(Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews