Upcoming IPO: अगले सप्ताह निवेशकों को मिलेगा दांव खेलने का मौका, खुलेगा इन 4 कंपनियों का आईपीओ

Upcoming IPO: अगले सप्ताह निवेशकों को मिलेगा दांव खेलने का मौका, खुलेगा इन 4 कंपनियों का आईपीओ

Upcoming IPO: यदि आप ग्रे मार्केट में रुचि रखते हैं और निवेश कर मुनाफा कमाने की इच्छा रखते हैं, तो मई का अगला सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। अगले सप्ताह चार कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लाने जा रही हैं। इस लिस्ट में वासा डेंटिसिटी लिमिटेड, क्रेयोन्स ऐड्वर्टाइजिंग  लिमिटेड, प्रोवेंट्स एग्रोकॉम लिमिटेड और हेमंत सर्जिकल लिमिटेड शामिल हैं।

वासा डेंटिसिटी लिमिटेड

Vasa Denticity Limited का आईपीओ 23 मई, 2023 को खुलेगा। निवेशक 25 मई तक दांव लगा पाएंगे। इश्यू के तहत कंपनी 54.07 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखती है, जिसके लिए कुल 4,224,000 शेयरों को जारी किया जाएगा। जिसमें से 3,174,000 शेयरों को फ्रेश इश्यू और बाकी को ऑफर फॉर सेल के तौर पर जारी किया जाएगा। इसकी लिस्टिंग 2 जून को होगी। प्राइस बैंड 121 रुपये से लेकर 128 रुपये प्रति शेयर है।

क्रेयोन्स ऐड्वर्टाइजिंग  लिमिटेड

22 मई को Crayons Advertising Limited का आईपीओ खुलने जा रहा है। इश्यू के जरिए कंपनी 41.80 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखती है। कुल 6,430,000 शेयरों को जारी किया जाएगा। लॉट साइज़ 2000 शेयर्स हैं। प्राइस बैंड 62 रुपये से लेकर 65 रुपये है। फे वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। इसकी लिस्टिंग 2 जून को होगी। निवेशक 25 मई तक दांव लगा पाएंगे।

24 मई को खुलेगा दो कंपनियों का आईपीओ

प्रोवेंट्स एग्रोकॉम लिमिटेड और हेमंत सर्जिकल लिमिटेड दोनों ही कंपनियां एक दिन अपना आईपीओ ओपन करेंगी। दोनों में निवेशक 26 मई तक दांव लगा पाएंगे। 69.54 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लक्ष्य के साथ roventus Agrocom Limited इश्यू के तहत 902,000 शेयरों को जारी करेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 771 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज़ 160 शेयर्स हैं। वहीं Hemant Surgical Limite आईपीओ के जरिए 24.84 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 2,760,000 शेयरों को फ्रेस इश्यू के तौर पर जारी करेगा। इश्यू का प्राइस बैंड 85 रुपये से लेकर 90 रुपये प्रति शेयर हैं, वहीं लॉट साइज़ 1600 शेयर्स हैं।

(Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews