Upcoming IPO Next Week: यह सप्ताह स्टॉक मार्केट में कई कंपनियों ने अपने आईपीओ की पेशकश की। एक दिन में जनवरी 2023 का अगला सप्ताह शुरू होने जा रहा है। आने वाले हफ्ते में भी दो कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लाने जा रही हैं। जिनमें दांव लगाकर निवेशक मुनाफा कमा सकते हैं। इसके अलावा 2 कंपनियों के आईपीओ की लिस्टिंग होने जा रही है, जिनकी ओपनिंग इस सप्ताह ही हुई थी। धारणी कैपिटल सर्विसेज़ लिमिटेड और एरिस्टो बायोटेक एंड लाइफसाइंस लिमिटेड इस लिस्ट में शामिल है। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से-

Dharni Capital Services Limited 

यह कंपनी फाइनेंशियल सर्विसेज़ प्रवाइड करवाती है, जिसमें फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड, रियल स्टेट ब्रोकरेज और टेक्निकल कंसल्टेंसी एंड आउटसोर्सिंग सर्विसेज़ शामिल है। 18 जनवरी 2022 को कंपनी अपना आईपीओ लाएगी। 20 जनवरी तक निवेशकों को दांव लगाने का मौका मिलेगा। इसका प्राइस 20 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 6000 शेयर्स शामिल हैं। इसका इश्यू साइज़ 5,370,000 शेयर्स है, जिसकी प्राइस 10.74 करोड़ रुपये है। वहीं फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर है। बीएसई और एसएमई पर इसकी लिस्टिंग होगी।

Aristo Bio-Tech And Lifescience Limited

इस कंपनी का आईपीओ 16 जनवरी को खुलेगा, जो 19 जनवरी 2023 को क्लोज होगा। कंपनी एग्रोकेमिकल प्रॉडक्ट्स का उत्पादन, पैकिंग और सप्लाई करता है।  इसका प्राइस रेंज 72 रुपये प्रत्ति शेयर और  फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 1600 शेयर्स हैं। इश्यू साइज़ 13.5 करोड़ रुपये है। कंपनी 1,812,800 शेयर्स को जारी करेगी। इसकी लिस्टिंग एनएसई और एसएमई पर होगी।

इनकी होगी लिस्टिंग

आने वाले सप्ताह में दो कंपनियों के IPO की लिस्टिंग हो रही है। इस लिस्ट में ड्यूकोल ऑर्गैनिक एंड कलर्स लिमिटेड और ईस्टर्न लॉजिका इन्फोवे लिमिटेड शामिल है।

  • Ducol Organics And Colors Limited की लिस्टिंग 19 जनवरी 2023 को हो सकती है। इस हफ्ते  9 जनवरी को आईपीओ की ओपनिंग हुई थी, जिसका इश्यू साइज़ 31.51 करोड़ रुपये है और प्राइस रेंज 78 रुपये प्रति शेयर है। इसकी लिस्टिंग एनएसई और एसएमई पर हो सकती है।
  • Eastern Logica Infoway Limited के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग की ओपनिंग 5 जनवरी को हुई थी। इसकी लिस्टिंग 17 जनवरी को हो सकती है। इसका प्राइस रेंज 225 रुपये है। वहीं इसका इश्यू साइज़ 16.94 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज आईपीओ या स्टॉक मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।