अगले सप्ताह खुलेगा इन 4 कंपनियों का IPO, निवेशकों के लिए दांव खेलने का सुनहरा मौका, नोट कर लें ये डेट्स

Upcoming IPO Next Week: अगले सप्ताह कई कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लाने जा रही है। इस लिस्ट में आत्मज हेल्थकेयर लिमिटेड, एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, वीफिन सोल्यूशन्स लिमिटेड और एसेन स्पैशलिटी फिल्मस लिमिटेड शामिल हैं। सभी की ओपनिंग और क्लॉजिंग डेट्स भी अलग-अलग हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें-

आत्मज हेल्थकेयर लिमिटेड आईपीओ

Aatmaj Healthcare Limited ज्यूपिटर हॉस्पिटल्स के नाम ने मल्टी-स्पैशलिटी अस्पतालों को चलाती है। साथ ही किफायती रेट में मेडिकल केयर सुविधाएं उपलब्ध करवाती है। 19 जून अपना आईपीओ खोल रही, निवेशक 21 जून तक दांव लगा पाएंगे। 38.40 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 6,400,000 शेयरों की पेशकश की जाएगी।

एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड आईपीओ

HMA Agro Industries एक फूड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन है, जो 2008 से इससे संबंधित कारोबार कर रहा है। कंपनी 20 जून को अपना आईपीओ खोलेगी, जो 23 जून को क्लोज होगा। 480 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए कंपनी अपना इश्यू जारी करेगी, जिसका प्राइस बैंड 555 रुपये से लेकर 585 रुपये प्रति शेयर है।

वीफिन सोल्यूशन्स लिमिटेड आईपीओ

Veefin Solutions Limited एक डिजिटल लेंडिंग और सप्लाइ चैन फाइनेन्स टेक्नोलॉजी प्रॉडक्ट सॉल्यूशन कंपनी है, जो 22 जून को अपना आईपीओ आ रही है। 26 जून तक निवेशक दांव लगा पाएंगे। 46.73 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए कंपनी 5,699, 200 शेयरों को जारी करेगी। प्राइस बैंड 82 रुपये प्रति शेयर है।

एसेन स्पैशलिटी फिल्मस् लिमिटेड आईपीओ

Essen Speciality Films Limited प्लास्टिक से बने गृह सुधार उत्पादों का मैन्युफैक्चरर है। कंपनी 23 जून को अपना आईपीओ खोल रही है। निवेशक 27 जून तक दांव लगा पाएंगे। 66.33 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य के साथ 6,199,200 शेयरों की पेशकश होगी। प्राइस बैंड 101 रुपये से 107 रुपये प्रति शेयर है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews