कर लें तैयारी, अगले सप्ताह खुलेगा इन 2 कंपनियों का IPO, निवेशकों को मिलेगा मोटी रकम कमाने का मौका

कर लें तैयारी, अगले सप्ताह खुलेगा इन 2 कंपनियों का IPO, निवेशकों को मिलेगा मोटी रकम कमाने का मौका

Upcoming IPO Next Week: सोमवार से मार्च का अगला सप्ताह शुरू होने जा रहा है। जिसकी शुरुआत उदयशिवकुमार इंफ्रा लिमिटेड के आईपीओ से होगी। यदि आप ग्रे मार्केट में निवेश करने की इच्छा रहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। आने वाले सप्ताह में दो कंपनियां इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ला रही हैं। 20 मार्च को Udayshivakumar Infra Limited और 23 मार्च को Maidan Forgings Limited का इश्यू जारी होगा।

मैदान फॉर्जिंग्स लिमिटेड आईपीओ

यह कंपनी साल 2005 से फेरस मेटल प्रोडक्ट्स का उत्पादन और बिक्री कर रही है। इसके 3 उत्पादन प्लांट्स हैं। अपने मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं के विस्तार के लिए कंपनी ऑफरिंग ला रही है। इश्यू के खर्चों, वर्किंग कैपिटल और समान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आईपीओ ला रही है। कुल 3,784,000 शेयरों को जारी किया जाएगा। प्राइस बैंड और इश्यू साइज़ का खुलासा नहीं हुआ है। ऑफरिंग 23 मार्च को खुलेगा और 27 मार्च तक निवेशकों को दांव लगाने का मौका मिलेगा। इसकी लिस्टिंग 6 अप्रैल तक हो सकती है।

उदयशिवकुमार इंफ्रा लिमिटेड आईपीओ

यह कंपनी सड़कों के कन्स्ट्रक्शन का कारोबार लंबे समय से कर रही है। 20 मार्च को इसका आईपीओ खुलेगा, जो 23 मार्च को क्लोज हो जाएगा। ऑफरिंग के तहत कंपनी 66 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखती है। जिसके लिए प्राइस बैंड 33 रुपये और 35 रुपये है। निवेशक 1 लॉट की बोली लगा पाएंगे, जिसमें 428 शेयरों को शामिल किया गया है। 3 अप्रैल को इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर हो सकती है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews