Upcoming IPO: अगले सप्ताह निवेशकों को मिलेगा दांव लगाने का मौका, खुलेगा इन 4 कंपनियों का आईपीओ

Upcoming IPO Next Week Of March 2023: सोमवार से मार्च का अंतिम सप्ताह शुरू होने जा रहा है। इस दौरान 4 कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लाने की तैयारियों में जुटी हैं। रिपोर्ट की माने तो आगे वाले 5 दिनों में Sotac Pharmaceuticals Limited, एक्सीकॉन इवेंट्स मीडिया सोल्यूशन लिमिटेड, एमओएस यूटिलिटी लिमिटेड और Infinium Pharmachem Limited अपने शेयरों की पेशकश कर सकते हैं।

सोटक फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड आईपीओ

कंपनी SOTAC ग्रुप का एक पार्ट है, जो वर्ष 2015 से फार्मास्युटिकल्स प्रॉडक्ट्स का उत्पादन और कारोबार कर रही है। इसके द्वारा कुल 3,000,000 फ्रेश शवीरों की पेशकश होगी। कंपनी आईपीओ के तहत 33.30 करोड़ फंड जुटाने की टारगेट रखती है। 29 मार्च को इश्यू की ओपनिंग होगी। निवेशक 3 अप्रैल तक दांव लगा पाएंगे

इनफिनियम फार्माकेम लिमिटेड आईपीओ

Infinium Pharmachem Limited के आईपीओ की ओपनिंग 31 मार्च को होगी। निवेशक 5 अप्रैल तक दांव लगा पाएंगे। इश्यू के तहत कंपनी 25.31 जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड 135 रुपये प्रति शेयर है। कुल 1,875,000 शेयरों की पेशकश होगी। इसकी लिस्टिंग 17 अप्रैल हो सकती है।

एक्सीकॉन इवेंट्स मीडिया सोल्यूशन लिमिटेड आईपीओ

Exhicon Events Media Solutions Limited वर्ष 1997 से कॉन्फरेन्स, एक्सीबीशन और इवेंट्स के प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज़ को प्रवाइड करने का कारोबार कर रहा है। कंपनी 31 मार्च को अपना इश्यू ला रही है। इन्वेस्टर्स 5 अप्रैल तक बोली लगा पाएंगे। कुल 3,300,000 शेयरों की पेशकश होगी।

एमओएस यूटिलिटी लिमिटेड आईपीओ

MOS Utility Limited के आईपीओ की ग्रे मार्केट में एंट्री 31 मार्च को होगी। जो 6 अप्रैल को क्लोज हो जाएगा। कंपनी साल 2009 से B2C, B2B और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में डिजिटल प्रोडक्ट्स और सेवाओं को प्रवाइड कर रही है। कुल 6,574,400 शेयरों को जारी किया जाएगा। कंपनी इश्यू के तहत 49.97 करोड़ रुपये की रकम जुटाने का टारगेट रखती है। इसके लिए प्राइस बैंड 72 रुपये से लेकर 76 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews