Upcoming IPO: अगले सप्ताह के लिए हो जाइए तैयार, खुलेगा इस कंपनी का आईपीओ, यहाँ जानें डीटेल

Upcoming IPO: अगले सप्ताह के लिए हो जाइए तैयार, खुलेगा इस कंपनी का आईपीओ, यहाँ जानें डीटेल

Upcoming IPO: इस हफ्ते कई कंपनियों के आईपीओ ने मार्केट में अपना दबदबा रखा। किसी के लोगों से तगड़ी कमाई की तो किसी से निराशा मिली। अगले सप्ताह भी स्टॉक मार्केट में एक और कंपनी का आईपीओ पब्लिक होने जा रहा है। जिसका नाम Aristro Bio Tech and Lifescience है। यह एक एग्रोकेमिकल कंपनी है, जो अलग -अलग प्रकार के पेस्टिसाइड्स का उत्पादन, सप्लाइ और सर्विस करता है। कंपनी का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग 16 जनवरी को खुल सकता है। निवेशकों को 19 जनवरी 2023 तक दांव खेलने का मौका मिलेगा।

आईपीओ की डिटेल्स

आईपीओ की प्राइस रेंज 72 रुपये प्रति शेयर है। जिसकी फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। इश्यू का जीजे 1,812,000 शेयर्स है, जिसकी प्राइस 13.05 करोड़ रुपये है। प्रत्येक लॉट में 16000 शेयर्स शामिल किये गए हैं। ऑफरिंग का बेसिस अलॉटमेंट 24 जनवरी 2023 को होगा। इनिसिएशन रिफ़ंड 25 जनवरी को होंगे। आईपीओ की लिस्टिंग एनएसई और SME पर 27 जनवरी को हो सकती है। प्रत्येक लॉट की कीमत 115,200 रुपये है।

ये हैं प्रोमोटर्स

कंपनी यह आईपीओ अपने वर्किंग कैपिटल जरूरत के लिए ला रही है। सामान्य उद्देश्यों और इश्यू के खर्चों के लिए भी इसकी ओपनिंग होगी। नरेंद्र सिंह बरहाट, कुसुम नरेंद्र सिंह बरहाट, केतनकुमार हरकांत भाई जोशी  कंपनी के प्रोमोटर हैं। जिनकी प्री इश्यू शेयर होल्डिंग 100.00 प्रतिशत है। और पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 73.37 प्रतिशत है।

कंपनी के बारे में

कंपनी भारत में किटनाशक, शाकनाशी, फंगीसाइड, प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स और अन्य कृषि से जुड़ी चीजों का कारोबार करती है। इतना ही नहीं कई अन्य देशों में एक्सपोर्ट भी करती है। भारत के 20 राज्यों में व्यापार फैला हुआ है। दुनिया के 15 देशों में भी एग्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स का कारोबार करती है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी स्टॉक मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews