Upcoming IPO: ये दो कंपनियां ला रही हैं अपना आईपीओ, मिलेगा दांव खेलने का मौका, मिली सेबी की मंजूरी

Upcoming IPO: ये दो कंपनियां ला रही हैं अपना आईपीओ, मिलेगा दांव खेलने का मौका, मिली सेबी की मंजूरी

Upcoming IPO: यदि आप भी निवेश करने के लिए सही इनिशियल पब्लिक सर्विस की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। सेबी ने दो कंपनियों को अपना आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। बहुत जल्द इनकी एंट्री मार्केट में हो सकती है। इन कंपनियों के नाम एवलॉन टेक्नोलॉजीज और उदयशिवकुमार इंफ्रा है। सोमवार को सेबी ने इस बात की जानकारी दी है। और कहा कि दोनों ही कंपनियों ने पिछले साल ही अपने दस्तावेज जमा करवाए थे। जिसके बाद सेबी ने 16 जनवरी को कंपनियों के लिए निष्कर्ष जारी किया, जो बहुत अनिवार्य स्टेप होता है। आइए इनके बारें में विस्तार से जानते हैं।

एवलॉन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ

Avalon Technologies के आईपीओ को सेबी ने हरी झंडी दिखा दी है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवाएं उपलब्ध करवाने वाली कंपनी है, जो समान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए रकम जुटाने की तैयारी में है। कंपनी 400 करोड़ रुपये तक के शेयर्स जारी सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक 625 करोड़ रुपये शेयरहोल्डर्स और प्रोमोटर्स द्वारा ओएफएस के लिए पेश किये जाएंगे।

उदयशिवकुमार इंफ्रा का आईपीओ

Udayshivakumar Infra एक निर्माण कंपनी है। जिसने समान्य कॉर्पोरेट कार्यों के रकम जुटाने के लिए पिछले साल सेबी के पास आईपीओ के दस्तावेज जमा करवाए थे। कंपनी 60 करोड़ रुपये तक के नए शेयर्स जारी कर सकती है। जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी के डेवलपमेंट और इनकम को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इसक लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर हो सकती है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट, योजना और आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews