Upcoming IPO : अब तक का सबसे बड़ा एनबीएफसी आईपीओ लाने की तैयारी में Hero की यह कंपनी, पढ़ें खबर

Upcoming IPO : देश की सबसे बड़ी वाहन कंपनियों में से एक, हीरो मोटोकॉर्प, लंबे समय बाद शेयर बाजार में आईपीओ पेश करने वाली है। हीरो फिनकॉर्प का आईपीओ का आकार 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान जताया जा रहा हैं।
Upcoming IPO : अब तक का सबसे बड़ा एनबीएफसी आईपीओ लाने की तैयारी में Hero की यह कंपनी, पढ़ें खबर

Upcoming IPO : हीरो मोटोकॉर्प की फाइनेंशियल सेवा सहायक कंपनी, हीरो फिनकॉर्प, जल्द ही शेयर बाजार में ट्रेडिंग करती नजर आ सकती है। दरअसल इसके लिए कंपनी आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। देश की सबसे बड़ी वाहन कंपनियों में से एक, हीरो मोटोकॉर्प, लंबे समय बाद शेयर बाजार में आईपीओ पेश करने वाली है। यह आईपीओ हीरो फिनकॉर्प का हो सकता है। जानकारी दे दें कि यह हीरो समूह का दूसरा आईपीओ होने वाला है।

जानिए कब पेश होगा ड्राफ्ट?

दरअसल ईटी की एक रिपोर्ट की माने तो, हीरो फिनकॉर्प का आईपीओ लाने की तैयारियां जोरो शोरो से जारी हैं। जानकारी के अनुसार अगले महीने सेबी के पास आईपीओ के लिए डीआरएचपी, यानी इसका ड्राफ्ट, जमा किया जा सकता है। वहीं हीरो फिनकॉर्प के बोर्ड ने इस सप्ताह बुधवार को आईपीओ के प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। जिसके बाद आईपीओ के ड्राफ्ट दाखिल करने की यह प्रक्रिया और भी तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार हीरो फिनकॉर्प का आईपीओ का आकार 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान जताया जा रहा हैं।

जानें कितना बड़ा होगा यह आईपीओ:

जानकारी के मुताबिक हीरो फिनकॉर्प एक गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवा कंपनी है जो वाहनों के लिए फाइनेंस के साथ-साथ व्यक्तिगत और व्यवसायिक ऋण जैसी कई फाइनेंसियल सेवाएं प्रदान करती है। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि हीरो फिनकॉर्प अपने प्रस्तावित आईपीओ के माध्यम से बाजार से 5,300 करोड़ रुपये से 5,500 करोड़ रुपये तक की राशि जुटाने का प्रयास कर रही है। यदि यह सत्य होता है, तो यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा एनबीएफसी आईपीओ हीरो फिनकॉर्प का होगा।

आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल:

दरअसल हीरो फिनकॉर्प के इस प्रस्तावित 5,500 करोड़ रुपये के आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल होंगे। जानकारी दे दें कि इस आईपीओ के तहत, कंपनी 4,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी कर सकती है। इसके अलावा, एनबीएफसी के कुछ मौजूदा निवेशक आईपीओ के माध्यम से 1,500 करोड़ रुपये तक के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेच सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews