Upcoming IPO: इस कंपनी का 600 करोड़ का आईपीओ 22 मई को होगा लॉन्च, ग्रे मार्केट में जबरदस्त डिमांड, पढ़ें खबर

Upcoming IPO: कंपनी इस इश्यू के जरिए तकरीबन 598.93 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश में है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 21 मई को खुलने वाला है। ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस का आईपीओ खुलने से पहले ही बाजार धमाकेदार रिस्पांस ले चुका है।
Upcoming IPO: इस कंपनी का 600 करोड़ का आईपीओ 22 मई को होगा लॉन्च, ग्रे मार्केट में जबरदस्त डिमांड, पढ़ें खबर

Upcoming IPO: अगर आप आईपीओ में निवेश करने के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आ रहा है। दरअसल कोवर्किंग स्पेस कंपनी औफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड का आईपीओ 22 मई, 2024 को खुलने जा रहा है। जानकारी के अनुसार कंपनी इस इश्यू के जरिए तकरीबन 598.93 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश में है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 21 मई को खुलने वाला है। यदि आप भी इस आईपीओ में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो यहां इसके महत्वपूर्ण विवरण दिए जा रहे हैं।

जानें प्राइस बैंड और निवेश के विकल्प:

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस ने अपने आईपीओ के लिए शेयरों का प्राइस बैंड 364 रुपये से 383 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है। जानकारी के अनुसार रिटेल निवेशक एक लॉट में 39 शेयर खरीद सकते हैं। दरअसल कंपनी इस आईपीओ के जरिए 128 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी, जबकि 470.93 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के लिए रखे जाएंगे।

जानें कब लिस्ट होंगे शेयर?

जानकारी के अनुसार 22 मई से 27 मई के बीच निवेशक इस आईपीओ में निवेश कर सकते हैं। जबकि शेयरों का अलॉटमेंट 28 मई को हो सकता है, और 29 मई को असफल निवेशकों को रिफंड दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार शेयर 29 मई को सफल सब्सक्राइबर्स को उनके खाते में इन शेयर्स को क्रेडिट कर दिया जाएगा।

वहीं 30 मई को इन शेयरों की लिस्टिंग की जाएगी। आपको बता दें कि कंपनी ने 75 फीसदी हिस्सा क्यूआईबी (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स), रिटेल निवेशकों का 10 फीसदी हिस्सा औरइसके साथ ही 15 फीसदी हिस्सा एनआईआई (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स) के लिए रिजर्व रखा है।

खुलने से पहले ही बाजार में धमाकेदार रिस्पांस:

दरअसल आपको जानकारी दे दें कि ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस का आईपीओ खुलने से पहले ही बाजार धमाकेदार रिस्पांस ले चुका है। जानकारी के अनुसार यह ग्रे मार्केट में काफी लोकप्रिय हो रहा है। दरअसल कंपनी के शेयर वर्तमान में 80 रुपये की जीएमपी पर ट्रेड कर रहे हैं। यदि ऐसा लिस्टिंग के दिन तक रहा, तो शेयर 20.89% के प्रीमियम के साथ बड़े प्राइस के साथ यानी तकरीबन 383 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट होने के अनुमान हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews