Upcoming IPO: शेयर मार्केट में खास होगा यह वीक, आने वाले हैं 3 बड़े IPO, पढ़ें खबर

Upcoming IPO: भारतीय शेयर बाजार में यह वीक काफी दिलचस्प होने वाला हैं। दरअसल इस वीक मार्केट में 3 बड़े आईपीओ आने वाले हैं। जिनपर निवेशकों की नजरे रहने वाली हैं।
Upcoming IPO: शेयर मार्केट में खास होगा यह वीक, आने वाले हैं 3 बड़े IPO, पढ़ें खबर

Upcoming IPO: भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ की भरमार आने वाली हैं। दरअसल मार्केट में आईपीओ वीक सोमवार, 29 अप्रैल से शुरू हो रहा है। शेयर मार्केट पर 3 नए इश्यू आने वाले हैं। साथ ही, 4 कंपनियों की लिस्टिंग भी होने वाली हैं। इस बड़े आईपीओ के आने के कारण, पूरे हफ्ते मार्केट में निवेशकों के लिए बहुत बड़ा मौका होगा। जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह सिर्फ एक मेनबोर्ड आईपीओ, जेएनके इंडिया (JNK India), आया था जिसे लगभग 28 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

जानकारी के मुताबिक 30 अप्रैल को इसकी लिस्टिंग होने वाली है। इसके साथ ही, 3 एसएमई आईपीओ की भी लिस्टिंग होगी जैसे कि एमफोर्स ऑटोटेक, शिवम केमिकल्स और वार्या क्रिएशंस।

दरअसल इस सप्ताह, 3 एसएमई कंपनियां अपने आईपीओ को बाजार में प्रस्तुत करने जा रही हैं। वहीं इससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि इनको बाजार में अच्छा रिस्पांस मिलेगा। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2024-25 वित्त वर्ष की शुरुआत में आईपीओ में थोड़ी धीमी गति रही थी, लेकिन अब बाजार में इसकी रफ्तार बढ़ गई है। जिसके चलते आने वाले हफ्तों में आईपीओ मार्केट के लिए बेहतरीन समय आने की संभावना है।

Sai Swamy Metals And Alloys का आईपीओ:

जानकारी के अनुसार साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉय कंपनी का आईपीओ 30 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 3 मई को इसे बंद किया जाएगा। वहीं इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी का 15 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है, जिसका आईपीओ प्राइस 60 रुपये है। एक लॉट में खरीदने के लिए 2000 शेयरों की आवश्यकता होगी और यहां पर 50 फीसदी हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित है। कंपनी की गतिविधि शेयर मार्केट में स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट्स की ट्रेडिंग और मार्केटिंग करने में है।

Storage Technologies and Automation का आईपीओ:

दरअसल Storage Technologies and Automation कंपनी का आईपीओ भी 30 अप्रैल को ओपन होगा और यह 3 मई को समाप्त किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कंपनी आईपीओ के माध्यम से 29.95 करोड़ रुपये जुटाएगी। दरअसल इसका प्राइस 73 से 78 रुपये के बीच है।

MK Products का आईपीओ:

एमके प्रोडक्ट्स नामक कंपनी मेडिकल डिवाइस और हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है। जानकारी के अनुसार कंपनी का आईपीओ 30 अप्रैल से 3 मई तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। जानकारी के अनुसार कंपनी का लक्ष्य इस आईपीओ के माध्यम से 12.61 करोड़ रुपये जुटाना है और इसका प्राइस बैंड 52 से 55 रुपये के बीच है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews