Upcoming IPOs : अगले हफ्ते के लिए हो जाए तैयार, बाजार में होगी आईपीओ की भरमार, जानें कौन सी बड़ी कंपनियां खेलेगी दाव

Upcoming IPOs : अगले दो महीनों में करीब 30 हजार करोड़ रुपये के आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं। इसे लेकर बाजार में जोरो शोरो से निवेशकों की तैयारी चल रही है। वहीं इन कंपनियों का लक्ष्य इन इश्यूज के जरिए बाजार से 30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने का है।
जल्द ही बाजार में आएगा प्लास्टिक पैकेजिंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी का आईपीओ, यहां जानिए पूरी जानकारी

Upcoming IPOs : लोकसभा चुनाव 2024 के बाद शेयर बाजार में हलचल बढ़ गई है। खासतौर पर आईपीओ बाजार में सरगर्मियां तेज हो गई हैं, जिससे निवेशकों के पास पैसे कमाने के बेहतरीन मौके आ रहे हैं। दरअसल अगले दो महीनों में करीब 30 हजार करोड़ रुपये के आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं। इसे लेकर बाजार में जोरो शोरो से निवेशकों की तैयारी चल रही है।

बाजार में दो महीने की धूम :

दरअसल ईटी की एक रिपोर्ट की माने तो, आने वाले दो महीनों में करीब दो दर्जन कंपनियां अपने आईपीओ बाजार में लॉन्च करेंगी। वहीं इन कंपनियों का लक्ष्य इन इश्यूज के जरिए बाजार से 30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने का है। जानकारी के अनुसार इन आईपीओ के लगातार आने से बाजार में गतिविधियां तेज हो सकती है और ऐसा माना जा रहा है कि, निवेशकों को खूब कमाई के मौके मिलेंगे।

मंजूर हुए कंपनियों के प्रस्ताव:

जानकारी के मुताबिक, जिन कंपनियों के आईपीओ अगले एक से दो महीनों में लॉन्च होने वाले हैं, उनमें बड़ी बड़ी कंपनियां शामिल है जैसे – एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स, एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स, आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस, स्टेनली लाइफस्टाइल, वारी एनर्जीज, प्रीमियर एनर्जीज, शिवा फार्माकेम, बंसल वायर इंडस्ट्रीज, वन मोबिक्विक सिस्टम्स और सीजे डार्कल लॉजिस्टिक्स। वहीं ऐसा मन जा रहा है कि इन कपोनियों भी मंजूर कर लिए गए है।

दरअसल इक्सिगो के इश्यू से शुरुआत चुनाव के बाद आईपीओ बाजार में हो चुकी है। इस सप्ताह का पहला आईपीओ जो कि ऑनलाइन ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी का था सोमवार को खुला था। वहीं आज की बात की जाए तो आज इक्सिगो के आईपीओ में बोली लगाने का अंतिम दिन है। इस आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसका पता इससे लगाया जा सकता है कि इसे सोमवार को बाजार में खुलने के कुछ ही घंटों में पूरी तरह से सब्सक्राइब कर लिया गया था।

आने वाले दो महीने भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ के लिए बेहद सक्रिय रहने वाले हैं। विभिन्न कंपनियों के आईपीओ लॉन्च से निवेशकों को कमाई के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि किसी भी निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews