देश में जल्द शुरू हो सकती है यूपीआई बेस्ड एटीएम की सुविधा, RBI बना रहा है प्लान, पढ़ें पूरी खबर

देश में जल्द शुरू हो सकती है यूपीआई बेस्ड एटीएम की सुविधा, RBI बना रहा है प्लान, पढ़ें पूरी खबर

UPI Based ATM: यदि आपको भी चेंज की समस्या होती है तो यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। बहुत जल्द देश भर में यूपीआई आधारित एटीएम देखने को मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खास सुविधा को शुरू करने का विचार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI ) कर रहा है। इससे आमजन को छोटे नोट यानि चेंज की समस्या से राहत मिलेगी। दरअसल, सरकार के पास छोटे नोटों की उपलब्ध ना होने पर कई शिकायते दर्ज की गई है। इसलिए छोटे नोटों की संख्या में वृद्धि करने के लिए सेंट्रल बैंक इस योजना पर विचार कर सकता है। हाल ही हुई बैठक ऐसे सुझाव सामने आए हैं।

जारी होगी गाइडलाइन

आरबीआई इस योजना पर विचार कर सकता है। इस बात की कोई जानकारी हमारे पास नहीं है कि कब से हम सुविधा शुरू होगी। यह भी कहा जा रहा है कि इस संबंध में केन्द्रीय ग्राहकों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर सकता है। यूपीआई एटीएम के माध्यम से ग्रहक् छोटे नोटों आसानी के निकाल पाएंगे। चेंज और कीयश की समस्या को लेकर हाल में एक बैठक का आयोजन हुआ था। इस दौरान इस तरीके के सुझाव सामने आए हैं। जिसके आधार पर आरबीआई  यूपीआई एटीएम पर विचार कर सकता है।

विदेश में भी पहुँच चुका है यूपीआई

बता दें कि यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस का इस्तेमाल अब केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में किया जा रहा है। यूपीआई की सुविधा के नेपाल समेत कई कई देशों तक पहुँच चुकी है। वहीं आरबीआई ने बिना इंटरनेट यूपीआई सर्विस की सुविधा भी शुरू कर दी है। सेंट्रल बैंक इसे लेकर और भी तैयारियां कर हा है। इससे पहले कार्डलेस कैश विथ्ड्रॉल की सुविधा शुरू हो चुकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews