UPI के नियमों में नवंबर से हुआ बदलाव, इन यूजर्स को मिलेगा लाभ, ऑनलाइन पेंमेंट पेमेंट करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

इससे UPI Lite के जरिए बिना रोक-टोक के पेमेंट की जा सकेगी। इससे मैन्युअल टॉप-अप की ज़रूरत नहीं होगी, जिससे UPI लाइट के ज़रिए बिना किसी रुकावट के डिजिटल पेमेंट करने में सुविधा होगी।
UPI fraud

UPI New Rule 2024 : यूपीआई यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। 1 नवंबर 2024 से UPI के नियमों में बदलाव हुआ है। नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की तरफ से UPI Lite के 2 लोकप्रिय नियमों में बदलाव किया गया है। इससे गूगल पे, फोन पे और पेटीएम का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को लाभ मिलेगा। NPCI के 27 अगस्त 2024 के नोटिफिकेशन में UPI Lite ऑटो-पे बैलेंस फीचर का ऐलान किया गया था।

दरअसल, 1 नवंबर 2024 से UPI Lite के जरिए यूजर्स अब पहले के मुकाबले ज्यादा पेमेंट कर सकेंगे। RBI ने UPI Lite की ट्रांजेक्शन लिमिट को बढ़ा दी है। UPI Lite का बैलेंस एक तय लिमिट से कम होने पर यूजर्स का अकाउंट अपने आप ऑटो टॉप-अप हो जाएगा। इससे UPI Lite के जरिए बिना रोक-टोक के पेमेंट की जा सकेगी। इससे मैन्युअल टॉप-अप की ज़रूरत नहीं होगी, जिससे UPI लाइट के ज़रिए बिना किसी रुकावट के डिजिटल पेमेंट करने में सुविधा होगी।

क्या है यूपीआई

UPI Lite एक वॉलेट है जो यूजर्स को बिना UPI पिन का इस्तेमाल किए छोटे-मोटे ट्रांजेक्शन करने की सुविधा देता है।UPI Lite यूजर्स को पेमेंट करना जारी रखने के लिए अपने बैंक अकाउंट से अपने वॉलेट बैलेंस को मैन्युअली रिचार्ज करना पड़ता है, हालांकि नए ऑटो-टॉप-अप फीचर के साथ, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) का टारगेट इस प्रक्रिया से करना है, जिससे मैनुअल रिचार्ज की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।

UPI Lite की लिमिट

UPI Lite वॉलेट से लिंक हुए अकाउंट में यूजर्स को एक न्यूनतम लिमिट सेट करनी होगी। जैसे ही वॉलेट में न्यूनतम राशि होगी वॉलेट में यूजर्स के अकाउंट से अपने आप टॉप-अप हो जाएगा।अबतक UPI Lite हर यूजर को 500 रुपये तक का लेनदेन की सुविधा देता है और वॉलेट में ज्यादा से ज्यादा 2000 रुपये का बैलेंस रखा है। आरबीआई के नियम के अनुसार यूपीआई लिमिट में डेली एक्सपेंस की लिमिट 4,000 रुपये है।  आरबीआई ने यूपीआई लाइट में भी ट्रांजैक्शन लिमिट में 500 रुपये का इजाफा किया है, अब एक बार 1,000 रुपये का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। इसके अलावा यूपीआई लाइट वॉलेट बैलेंस को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews