14 जुलाई को बंद रहेगी इस बैंक की UPI सर्विस, डाउन टाइम अलर्ट जारी, लेनदेन में होगी परेशानी 

प्राइवेट बैंक ने यूपीआई सर्विस को लेकर डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। कुछ समय के लिए सेवाएं बाधित रहेंगी। ग्राहकों को ट्रांजेक्शन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
upi service downtime

प्राइवेट सेक्टर के HDFC बैंक ने एक बार फिर डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। 14 जुलाई 2026 को यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सर्विस अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। इसकी जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। निर्धारित समय के बाद सेवाएं फिर से उपलब्ध हो जाएंगी। यह कदम बैंक ने शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है।

सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव कार्य करते हैं। इस दौरान सिस्टम में अपग्रेड किये जाते हैं। ताकि ग्राहकों को निर्बाध और फास्ट सेवाएं मिल सके। एचडीएफसी बैंक खाताधारकों के लिए यूपीआई सर्विस मंगलवार को 12:01 AM से लेकर 01:00 AM तक पूरे 59 मिनट बंद रहने वाली है।

ग्राहकों को बैंक की सलाह

अन्य सेवाओं पर डाउनटाइम का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बैंक ने ग्राहकों को Zapp अकाउंट या एचडीएफसी बैंक डिजिटल रूपी ऐप (CBDC) का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इस दौरान ATM से कैश विथ्ड्रॉ किया जा सकता है। क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन, IMPS, NEFT, RTGS इत्यादि प्लेटफॉर्म पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बैंक ने रुकावट के लिए खेद व्यक्त किया है।

12 जुलाई को बाधित रहेंगी ये सेवाएं 

12 जुलाई रविवार 2:00 AM से लेकर 6:00 AM तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और NetBanking पर म्यूचुअल फंड ट्रांजेक्शन सर्विस बाधित रहेगी। वहीं 3:00 AM से लेकर 6:00 AM तक फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड सेवाएं बंद रहेंगी। प्रीपेड कार्ड नेटबैंकिंग के जरिए फॉरेक्स कार्ड लोडिंग और इंस्टेंट रिलोडिंग सर्विस काम नहीं करेगी। ECOM, एटीएम विथ्ड्रॉल, POS और टैप एंड पे ट्रांजेक्शन पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यहाँ देखें बैंक का नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews