Utkarsh Small Finance Bank IPO: आज खुल गया इस छोटे बैंक का आईपीओ, जान लें कुछ जरूरी बातें, यहाँ देखें

Utkarsh Small Finance Bank IPO: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक वर्ष 2016 से बैंकिंग कारोबार कर रहा। सेविंग अकाउंट और एफडी पर आकर्षक ब्याज देने के लिए प्रसिद्ध है। बैंक ने आज यानि 12 जुलाई को अपना आईपीओ (Initial Public Offering) खोल दिया है। निवेशक 14 जुलाई तक दांव लगा पाएंगे।

500 करोड़ रुपये का फंड जुटाने (Issue Size) के लिए कंपनी ने खुल 2000,000, 000 शेयरों को जारी किया है। इश्यू का प्राइस बैंड (Price Band) 23 रुपये से लेकर 25 रुपये प्रति शेयर है। फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज़ 600 शेयर्स हैं। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म बीएसई और एनएसई है। 19 जुलाई को शेयरों का अलॉटमेंट होगा और 24 जुलाई को लिस्टिंग होगी।

12 जुलाई सुबह 11:08 बजे तक आईपीओ को 0.60 गुना सबस्क्राइब किया गया है। रीटेल में 2.35 गुना और NII में 0.65 गुना सब्स्क्रिप्शन है। बता दें कि एंकर निवेशकों के लिए 44.5%, QIB के लिए 29.70%, NII के लिए 14.85%, एम्पलॉय के लिए 1% और रीटेल के लिए 9.90% शेयरों को रिजर्व (Share Reserved) किया गया है।

Utkarsh CoreInvest Limited कंपनी के प्रोमोटर हैं। प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 84 .75% और पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 69.28% है। Kfin Technologies Limited आईपीओ का रजिस्ट्रार है। वहीं आईसीआईसीआई सेक्योरिटीज लिमिटेड और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के लीड मैनेजर हैं।

( Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews