आज खुल गया Veefin Solutions का IPO, 26 जून तक दांव खेलने का मौका, जान लें कुछ जरूरी बातें, यहाँ देखें

Veefin Solutions IPO : वीफिन सोल्यूशन्स लिमिटेड एक डिजिटल लेंडिंग और सप्लाइ चेन फाइनेन्स टेक्नोलॉजी प्रॉडक्ट्स सोल्यूशन्स कंपनी है। कंपनी आज यानि 22 जून को अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खोल चुकी है। निवेशक 26 जून तक दांव लगा पाएंगे। आईपीओ का अलॉटमेंट 30 जून को होगा। रिफंड्स प्रक्रिया की 3 जुलाई से शुरू होगी। वहीं आईपीओ की लिस्टिंग 5 जुलाई, 2023 को होगी।

46.73 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए कंपनी ने कुल 5,699,200 शेयरों को जारी किया है। 2,849,600 शेयरों की पेशकश फ्रेश इश्यू के तौर पर हुई है। वहीं 2,849,600 शेयरों को ऑफर फॉर सेल के लिए जारी किया गया है। आईपीओ का प्राइस 82 रुपये प्रति शेयर है। फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है और लॉट साइज़ 1600 शेयर्स हैं। शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एसएमई पर हो सकती है।

आज सुबह 11:20 बजे तक इश्यू को 0.17 गुना सबस्क्राइब किया गया है। NII में 0.31 गुना और रीटेल में 0.04 गुना सब्स्क्रिप्शन हुआ है। बता दें कि रीटेल के लिए 47.475 शेयरों को रिजर्व किया गया है।

प्रोमोटर्स का प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 56.26% और पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 39.84% है। राजा देबनाथ और गौतम विजय उदानी कंपनी के प्रोमोटर्स हैं। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी वैश्विक बिक्री और विपणन व्यय, नए उत्पाद को विकसित करने और उनके रकरखाव के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए करेगी।

वीफिन सोल्यूशन्स आईपीओ का लीड मैनेजर Sherni Shares Private Limited है। Bighare Services Pvt Ltd रजिस्ट्रार है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews