सितंबर में घट सकते हैं सब्जियों के दाम, RBI गवर्नर ने जताई उम्मीद, रेपो रेट पर कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर

सितंबर में घट सकते हैं सब्जियों के दाम, RBI गवर्नर ने जताई उम्मीद, रेपो रेट पर कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर

Vegetable Prices Update: जुलाई से सब्जियों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। टमाटर के बाद अब प्याज के कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। वहीं मिर्च ने भी रसोई पर गहरा असर डाला है। खाने-पीने के चीजों पर बढ़ रही महंगाई को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकान्त दास का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सितंबर में सब्जियों के दाम घट सकते हैं।

सितंबर में सस्ती होंगी सब्जियां

आरबीआई गवर्नर के मुताबिक मुद्रास्फीति दर अनुमान से अधिक पर बनी है। लेकिन पिछले कुछ महीनों के आंकड़ों को देखते हुए महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार को एक कार्यक्रम में उन्होनें कहा, “देश में जुलाई से सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। टमाटर की वजह से मुद्रास्फीति में बढ़ोत्तरी देखी गई। हालांकि सरकार ने टमाटर की महंगाई पर काबू पाने के लिए कई बड़े कदम भी उठाए। प्याज की आपूर्ति के लिए लगातार कई कदम उठाए जा रहे हैं।। उम्मीद है कि सितंबर में सब्जियों के दाम कम होंगे।”

रेपो रेट पर आरबीआई गवर्नर ने क्या कहा?

बता दें कि जुलाई में खुदरा महंगाई दर में जबरदस्त उछाल आया है। 15 महीनों के उच्चतम स्तर पर मुद्रास्फीति पहुँच चुकी है, दरें 7.44% है, जो आरबीआई के सीमा के ऊपर है। शक्तिकान्त दास ने यह भी बताया कि रिजर्व बैंक सितंबर 2022 से ही महंगाई पर निगरानी कर रहा है। इसके अलावा रेपो रेट पर पर भी उन्होंने कहा, “आरबीआई महंगाई दर को 4% तक बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत में ऊंची ब्याज दरें लंबे तक देखने को मिल सकती है।” दास के मुताबिक फरवरी की एमपीसी बैठक में रेपो रेट में वृद्धि हुई थी। वर्तमान में दरें 6.50 प्रतिशत है। बता दें की इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण ब्याज दरों में वृद्धि की गई है। यह निर्णय महंगाई को काबू में लाने के लिए लिया गया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews