Viral Video : कटहल तोड़ने पेड़ पर चढ़ा शख्स, पैरों से लिपटा खतरनाक सांप

Viral Video : कटहल तोड़ने पेड़ पर चढ़ा शख्स, पैरों से लिपटा खतरनाक सांप

Viral Video : सिर मुंडाते ओले पड़े कहावत आपने खूब सुनी होगी। ऐसा ही कुछ हुआ इस शख्स के साथ। ये पेड़ पर चढ़ा तो था कटहल तोड़ने लेकिन उसके पैरों से एक बड़ा सा सांप लिपट गया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो रोंगटे खड़े करने वाला है।

यहां एक शख्स कटहल के पेड़ पर फल तोड़ने चढ़ा था। उसका इरादा तो कटहल तोड़ने का था लेकिन कोई और वहां घात लगाकर बैठा था, जिसका इरादा कुछ और ही था। वो शख्स जब कटहल तोड़ने में मगन था तभी उसे अपने पैरों पर कुछ सरसराहट महसूस हुई। उसने जब झुककर देखा तो रोंगटे खड़े हो गए। उसके पैरों पर एक बड़ा सा सांप लिपटा हुआ था।

इतने बड़े सांप को देखकर उसकी सिट्टी पिट्टी गुम हो जाती है। वो एक ऐसी जगह था जहां से भागना भी संभव नहीं। वो ज्यादा हिल भी नहीं सकता था क्योंकि अगर सांप को खतरा महसूस होता तो वो उसपर हमला कर देता। वो किसी तरह धीर धीरे उसे दूर हटाने की कोशिश करता है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि कैसे युवक की घबराई आवाज निकल रही है और उसकी आंखों में आंसू भी आ जाते हैं। ये वीडियो किसी का भी दिल दहला सकता है। हालांकि इसके बाद क्या हुआ, ये पता नहीं चल पाया है लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि ये शख्स सुरक्षित होगा। वीडियो को इंस्टाग्राम पर rk_rofiqofficial__04 हैंडल से शेयर किया गया है और अब तक इसे डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews