वीजा-मास्टर कार्ड पर आरबीआई का एक्शन, इस सुविधा पर लगी रोक, यूजर्स पर पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

Visa Master Card

RBI Action Against Visa-Master Card: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया केवाईसी को लेकर सख्त है। पेटीएम पेमेंट बैंक के बाद आरबीआई ने वीजा और मास्टर कार्ड जैसे मर्चेंट्स के खिलाफ एक्शन लिया है। केन्द्रीय बैंक ने मास्टर कार्ड और वीजा कार्ड को भारत में बिजनेस पेमेंट बंद करने के लिए कहा है।

ये है मामला

दरअसल, 8 फरवरी को यह कार्रवाई की है। नोटिस जारी करने तक बिजनेस पेमेंट सोल्यूशन प्रवाइडर्स (BPSP) पेमेंट को सस्पेंड करने के लिए कहा गया था। वीजा कार्ड ने इस फैसलों को स्वीकार कर लिया है। मास्टरकार्ड की ओ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि इस मामले को लेकर केन्द्रीय बैंक ने कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

क्या है कारण?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों कंपनियों द्वारा ऐसे कंपनियों को पेमेंट किया जा रहा था, जिनकी केवाईसी नहीं है। बताया जा रहा है कि दोनों मर्चेंट्स के अधिकारियों ने आरबीआई के अधिकारियों से मुलाकात की। और जानना चाहा कि कॉर्पोरेट कार्ड-टू बिजनेस अकाउंट मनी ट्रांसफर में पेमेंट मर्चेंट्स को कैसे बिजनेस मॉडल को फॉलो करना चाहिए।

यूजर्स पर कैसे पड़ेगा असर?

जानकारी के लिए बता दें कि भारत में कार्ड पेमेंट में वीजा और मास्टर कार्ड का बड़ा हिस्सा है। मर्चेंट्स कंपनियां बड़े कॉर्पोरेट ग्राहकों को क्रेडिट लाइन के तहत  बिजनेस पेमेंट के लिए कार्ड जारी करती है। जिसके जरिए बड़ी कंपनियां छोटी-छोटी कंपनियों को भुगतान करती है। इसका इस्तेमाल आमजन द्वारा नहीं किया जाता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews