Wayanad Landslide: गौतम अडानी वायनाड में हुए भूस्खलन से प्रभावित लोगों की करेंगे मदद, केरल राहत कोष में 5 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

Wayanad Landslide: देश के प्रमुख उद्योगपति और अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी ने केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए योगदान देने की घोषणा की है।
Wayanad Landslide: गौतम अडानी वायनाड में हुए भूस्खलन से प्रभावित लोगों की करेंगे मदद, केरल राहत कोष में 5 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड जिले में हाल ही में हुई भूस्खलन की घटनाओं ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। भारी बारिश के कारण हुए इन भूस्खलनों ने अब तक 200 से अधिक लोगों की जान ले ली है और हजारों लोगों को बेघर कर दिया है। दरअसल इस विपत्ति के समय में देश के प्रमुख उद्योगपति और अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी ने प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए केरल के राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का योगदान देने की घोषणा की है।

— Gautam Adani (@gautam_adani) July 31, 2024

गौतम अडानी ने प्रकट किया शोक

दरअसल गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस दुखद घटना पर अपना शोक प्रकट किया। उन्होंने लिखा, “वायनाड में हुए हादसे से अत्यंत व्यथित हूं। अडानी समूह इस चुनौतीपूर्ण समय में केरल के साथ है। हम केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का योगदान देकर अपनी सहानुभूति और समर्थन व्यक्त करते हैं।”

भूस्खलन की तीन बड़ी घटनाएं

बता दें कि वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं ने व्यापक तबाही मचाई है। इन हादसों में अब तक कम से कम 150 लोगों से ज्यादा की जान जा चुकी है और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों से दक्षिणी राज्य में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते वायनाड में महज चार घंटे के अंदर भूस्खलन की तीन बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं का मुख्य कारण पिछले 24 घंटों में हुई 372 मिमी से अधिक बारिश को माना जा रहा है।

दरअसल भूस्खलन की गंभीरता को देखते हुए सेना की सहायता ली गई है। प्रभावित क्षेत्रों से 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, लेकिन अभी भी कई सौ लोगों के फंसे होने की संभावना है। सेना और अन्य सरकारी एजेंसियां मिलकर राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। ऐसा अनुमान है कि जान-माल की हानि और भी बढ़ सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews