Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल में तेजी, धार-रायसेन समेत MP के कई जिलों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल में तेजी, धार-रायसेन समेत MP के कई जिलों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol Diesel Rate: ग्लोबल मार्केट में आज क्रूड ऑयल के भाव (Crude Oil Price Today) में तेजी देखी गई है। सके बावजूद क्रूड ऑयल की कीमत 80 डॉलर के नीचे है। 0.13%  की वृद्धि के साथ ब्रेंट क्रूड की कीमत 79.56 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं डब्ल्यूटीआई में 0.08% की बढ़ोत्तरी हुई है। असम, बिहार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में यक पेट्रोल और डीजल के भाव में हल्का इजाफा हुआ है। बता दें कि तेल कंपनियां हर सुबह ईंधन के रेट जारी करती है। गुरुवार को मध्यप्रदेश के जिलों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है।

इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन

धार में पेट्रोल की कीमतों में 1.10 रुपये और डीजल में 0.99 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं रायसेन में 1.25 रुपये की बढ़ोत्तरी पेट्रोल में और 1.14 रुपये की वृद्धि डीजल में हुई है। इसके अलावा अशोकनगर में 0.54 रुपये, अनूपपुर में 0.27 रुपये, बालाघाट में 0.62 रुपये, मंडला में 0.42 रुपये, रीवा में 0.93 रुपये, रतलाम में 0.26 रुपये, शाजापुर में 0.40 रुपये , टीकमगढ़ में 0.26 रुपये और उज्जैन में 0.43 रुपये का इजाफा पेट्रोल के भाव में हुआ है। इन शहरों में डीजल भी महंगा हुआ है।

यहाँ कोई बदलाव नहीं

राजधानी भोपाल में आज फ्यूल के रेट स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है। इसके अलावा बुरहानपुर, छतरपुर, दतिया, गुना, हरदा, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, पन्ना, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली, उमरिया और विदिशा में ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इन शहरों में गिरावट

सतना में 0.31 रुपये की गिरावट पेट्रोल में और 0.28 रुपये की डीजल में हुई है। इंदौर, होशंगाबाद, देवास, आगर मालवा, शहडोल, मुरैना और खरगोन में ईंधन के भाव में कमी आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews