PM Surya Ghar Yojana: किसे नहीं मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना का लाभ, कौन नहीं कर सकता आवेदन! आइए जानें

pm surya ghar yojana

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार ने 15 फरवरी 2024 को “पीएम सूर्य घर योजना” की शुरुआत की है। स्कीम के तहत 1 करोड़ घर के छत पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालिया आंकड़ों के अनुसार एक महीने में एक करोड़ लोगों ने योजना के लिए आवेदन किए हैं। लाभार्थियों को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान किया जाएगा। सब्सिडी सोलर पैनलों की लागत का 40% तक होगा।

योजना का उद्देश्य

इस योजना को मोदी सरकार द्वारा मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों को महंगे बिजली के बिल से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया है। इससे ग्रीन एनर्जी एनर्जी अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा। पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ़्त प्रदान की जाएगी।

पीएम सूर्य घर स्कीम के नियम

पीएम सूर्य घर स्कीम का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तों और नियमों का पालन भी करना होगा। यदि आप स्कीम का उठाना चाहते हैं तो नियमों को जान लें:-

  • पीएम सूर्य घर का लाभ भारत के मूलनिवासी ही उठा पाएंगे।
  • आवेदन करने के लिए व्यक्ति की आयु 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए है।
  • हर जाति का व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकता है। मध्यम और गरीब वर्ग को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदक का अपना घर होना चाहिए और छत पर रूपटॉप सोलर पैनल लगाने जितनी जगह होनी चाहिए।
  • घर पर वैध इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन होना भी अनिवार्य है।
  • उन लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा, जो पहले से ही किसी अन्य सरकारी स्कीम के तहत घर में सोलर पैनल लगा चुके हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews