क्या जेपी इन्फ्राटेक बेचेगी अपना कारोबार? एक रूपए शेयर है बाजार में कीमत, NCLT से मांगी इसकी मंजूरी, पढ़ें पूरी खबर

क्या जेपी इन्फ्राटेक बेचेगी अपना कारोबार? एक रूपए शेयर है बाजार में कीमत, NCLT से मांगी इसकी मंजूरी, पढ़ें पूरी खबर

Jaypee Infratech sell its business: जेपी इन्फ्राटेक के दिवाला समाधान योजना को लेकर बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है, क्योंकि इसकी समाधान प्रक्रिया में अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है। इस मामले में यमुना एक्सप्रेसवे और जयप्रकाश एसोसिएट्स ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से उचित निर्देश प्राप्त करने की मांग की है। निगरानी समिति ने इस समस्या को सुलझाने के लिए एनसीएलटी से निर्देश मांगा है।

मार्च, 2023 में मंजूरी थी मिली, लेकिन प्रगति में देरी:

आपको बता दें की एनसीएलटी ने मार्च, 2023 में सुरक्षा समूह की यह समाधान योजना को मंजूरी दी थी, गौरतलब है की इतने लम्बे समय के बाद भी इस प्रक्रिया में अब तक कोई ख़ास प्रगति नहीं हुई है। दरअसल इसकी प्रगति में आनेवाली दिक्कतों को मद्देनजर रखते हुए निगरानी समिति ने एनसीएलटी से उचित निर्देश प्राप्त करने का अनुरोध किया है। हालांकि अब इस मामले में विशेषज्ञता की आवश्यकता है, ताकि निवेशकों के हित में सही निर्णय लिया जा सके।

जयप्रकाश एसोसिएट्स की समर्थन में याचिका दायर:

जयप्रकाश एसोसिएट्स ने यमुना एक्सप्रेसवे और जयप्रकाश इन्फ्राटेक की समाधान योजना की मांगों का समर्थन करते हुए एनसीएलटी के समक्ष याचिका दायर की है और कहा है की यह कंपनियों को अधिक समय देने की आवश्यकता है ताकि वे अपने निर्णयों को सुनिश्चित रूप से लें और समाधान की प्रक्रिया में कोई और कठिनाई न आए।

इस मामले में, यमुना एक्सप्रेसवे और जयप्रकाश एसोसिएट्स ने सुरक्षा समूह की समाधान योजना को चुनौती दी है, जिससे कंपनियों को समाधान प्रक्रिया को पूरा करने में कठिनाई हो रही है। इसमें उनकी सहायता के लिए एनसीएलटी से सहारा मांगा गया है ताकि सुरक्षा समूह की समाधान योजना को सुरक्षित और सही तरीके से प्राप्त किया जा सके।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews