
IPO Alert: वुमन कार्ट (WomenCart IPO) ऑनलाइन रीटेल प्लेटफॉर्म है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों ब्यूटी ब्रांड्स और स्किन-हेयर केयर का कारोबार करता है। यह ग्राहकों को करीब 100 स्किनकेयर ब्रांड्स उपलब्ध करता है। दिल्ली के शालीमार बाग में इसका ऑफलाइन स्टोर भी है। कंपनी ने 16 अक्टूबर यानि आज अपना आईपीओ खोल दिया है।
आईपीओ साइज़ और प्राइस
9.56 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य के साथ कुल 1,112,000 शेयरों को जारी किया गया है। निवेशक 18 अक्टूबर तक दांव लगा सकते हैं। आईपीओ का फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। प्राइस 86 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज़ 1600 शेयर्स हैं।
सब्स्क्रिप्शन स्टेटस
आज सुबह 10:41 बजे तक आईपीओ को 0.52 गुना सबस्क्राइब किया गया है। रीटेल कैटेगरी में 0.98 गुना सबस्क्राइब किया गया है। बता दें कि रीटेल के लिए 50% और अन्य कैटेगरी के लिए 50% शेयरों को रिजर्व किया गया है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
18 अक्टूबर को इश्यू बंद होने के बाद 23 अक्टूबर को इसका अलॉटमेंट किया जाएगा। 25 अक्टूबर को रिफन्ड की शुरुआत होगी और 27 अक्टूबर को आईपीओ की लिस्टिंग होगी। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म एनएसई और एसएमई है।
आईपीओ का कारण
इश्यू के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी द्वारा ब्रॉडिंग और मार्केटिंग के खर्चों को पूरा करने, ऐप डेवलपमेंट के खर्चों की पूर्ति, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, निर्गम व्यय और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाएगा।
(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी आईपीओ या शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

