X Account: एक महीने में 2 लाख से ज्यादा अकाउंट को एक्स ने सस्पेंड कर बनाया रिकॉर्ड, कारण जान रह जाएंगे आप भी दंग!

X Account: एक महीने में 2 लाख से ज्यादा अकाउंट को एक्स ने सस्पेंड कर बनाया रिकॉर्ड, कारण जान रह जाएंगे आप भी दंग!

X Account: एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स ने भारत में एक अद्वितीय रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिसमें उन्होंने एक महीने के दौरान लाखों अकाउंट्स को बैन किया है। एक्स ने इस रिकॉर्ड को सिर्फ एक माह में 2 लाख से अधिक अकाउंट्स पर एक्शन लेकर स्थापित किया है। दरअसल इसकी जानकारी ट्विटर के नाम से प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को ऑपरेट व मैनेज करने वाली कंपनी एक्स कॉरपोरेशन ने अपनी मासिक रिपोर्ट में इस कार्रवाई के बारे में दी है। इस दौरान कंपनी ने बताया है कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नियमों के उल्लंघन के कारण मार्च महीने में 2,12,627 अकाउंट्स को बैन किया गया है।

जानें किन कारणों से की गई कार्रवाई:

दरअसल कंपनी ने उन अकाउंटों को बैन कर दिया गया था जिनमें कुछ ने बच्चों के साथ यौन अपराध को बढ़ावा दिया और न्यूडिटी को बिना सहमति के फैलाया। इसके अतिरिक्त, भारतीय साइबर स्पेस में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले कुछ अकाउंटों पर भी कार्रवाई की गई। एक्स ने इसे 2021 के नए आईटी नियमों का पालन करते हुए किया है जो कि संबंधित अकाउंटों पर एक्शन को लेकर हुआ है।

साइबर स्पेस में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले अकाउंट किए गए सस्पेंड:

जनवरी-फरवरी के बाद यानी मार्च महीने में भारतीय साइबर स्पेस में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले 1,235 अकाउंट सस्पेंड किए गए। इस से पहले, एक्स कॉर्प ने नियमों का उल्लंघन करने वाले अकाउंटों के खिलाफ भी कार्रवाई की थी। जानकारी के अनुसार कंपनी ने 26 जनवरी से 25 फरवरी के बीच भारत में 5 लाख 6 हजार 173 अकाउंटों को सस्पेंड किया था।

एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन यूजर्स ने एक्स को लगभग 5,158 शिकायतें दर्ज की हैं। कंपनी ने इन शिकायतों पर ग्रीवांस रिड्रेसल मेकानिज्म के तहत कार्रवाई की है। इसमें 86 शिकायतें अकाउंट सस्पेंशन के खिलाफ थीं, जिनमें से कंपनी ने 7 अकाउंटों के मामले में सस्पेंशन को वापस ले लिया, जबकि बाकी अकाउंटों पर सस्पेंशन बनाए रखा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews