ऑटोमोबाइल मार्केट में होगी Xiaomi की एंट्री, अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार से जल्द हटाएगा पर्दा, जानें पूरा प्लान

ऑटोमोबाइल मार्केट में होगी Xiaomi की एंट्री, अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार से जल्द हटाएगा पर्दा, जानें पूरा प्लान

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। दुनिया के कई भागों में Xiaomi अपना स्थान बनाने में कामयाब रहा है। मोबाइल मार्केट में Xiaomi की खास जगह बन चुकी है, लेकिन अब कंपनी  ऑटोमोबाईल सेक्टर में एंट्री लेने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों की माने तो अगस्त में कंपनी अपनी पहली और नई इलेक्ट्रिक कार पर से पर्दा हटा सकता है। वहीं यह बात भी सामने आई है की कंपनी 2024 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल का निर्माण कार्य भी शुरू कर सकता है।

यह भी पढ़े… Redmi K50i 5G और Vivo T1x भारत में लॉन्च, धांसू हैं दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स, जानें खासियत और कीमत

लेकिन बहुत जल्द कंपनी अपने इस नए कार कर के प्रोटोटाइप और जल्द ही लोगों के सामने लाने का भी प्लान बना रहा है और इसकी टेस्टिंग भी शुरू होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रोजेक्ट पर करीब 10 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा की अगस्त में कंपनी के फाउन्डर और सीईओ Lei Jun अपने इस ब्रांड न्यू इलेक्ट्रिक कर को सही से पेश करेंगे।

यह भी पढ़े… नेटफ्लिक्स को बड़ा झटका, लगभग 10 लाख सब्सक्राइबर्स ने छोड़ा साथ

हालांकि कंपनी ने अब तक आधिकारिक तौर पर इस इलेक्ट्रिक कार की जानकारी शेयर नहीं की है और ना ही अब तक Xiaomi की इस नई कार के डिजाइन और अन जानकारी लीक हुई है। लेकिन सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी की पहली और नई इलेक्ट्रिक कार अलग और बहुत खास होने वाली है। कहा जा रहा है की Xiaomi की इस कर के एक प्रोडक्शन यूनिट Yizhuang में बनाई जाएगी, जहां हर साल 3,00,000 व्हीकल्स का निर्माण होगा। वहीं 2024 में 1,50,000 का प्रोडक्शन हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews