ग्राहकों की हुई चांदी, 15 महीने के FD पर मिलेगा 7.25% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बढ़ाया ब्याज दर, नए रेट लागू 

बल्क एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट प्रभावी हो चुके हैं। अधिकतम 7.40% ब्याज मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर प्राइवेट बैंक कितना रिटर्न ऑफर कर रहा है?
bank fd

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट में सुरक्षा के साथ-साथ आकर्षक ब्याज मिलता है, इसलिए कई ग्राहक इसमें निवेश करना अच्छा समझते हैं। बैंक हमेशा दरों में बदलाव करते रहते हैं। नया साल शुरू होने से होते ही कई प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंकों ने एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है। इस लिस्ट में देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक भी शामिल है।

एचडीएफसी  बैंक ने बल्क एफडी के ब्याज दरों में 5-10 बीपीएस का संशोधन किया है। इसमें ग्राहक 5 करोड़ या इससे अधिक की राशि जमा कर सकते हैं। नए रेट प्रभावी हो चुके हैं।  7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर बैंक 4 .75% से लेकर 7.40% तक ब्याज दे रहा है। एफडी  में निवेश करने से पहले निवेशकों को बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट या बैंक के किसी भी ब्रांच में जाकर ब्याज दरों को चेक करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इनमें समय-समय पर बदलाव होता रहता है।

मिल रहा 7.40% तक रिटर्न (Bulk FD Interest Rate)

5 करोड़ रुपये से 5.25 करोड़ रुपये तक का निवेश करने पर सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 1 साल से लेकर 15 महीने से कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है, दरें 7.40% है। 15 महीने से लेकर 2 साल तक के एफडी पर बैंक 7.25% रिटर्न दे रहा है। 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक के डिपॉजिट पर 7% ब्याज मिल रहा है। रेगुलर यानी 3 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट की बात करें तो 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 3% से लेकर 7.35% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज भी ऑफर कर रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें (Fixed Deposit) 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 4.75%
  • 15 दिन से लेकर 29 दिन- 4.75%
  • 30 दिन से लेकर 45 दिन- 5.50%
  • 46 दिन से लेकर 60 दिन- 5.75%
  • 61 से लेकर 88 दिन- 6%
  • 79 दिन से लेकर 120 दिन या इससे काम- 6.50%
  • 121 दिन से लेकर 150 दिन- 6.50%
  • 151 दिन से लेकर 6 महीने से कम- 6.50%
  • 6 महीने 1 दिन से लेकर 9 महीने तक- 6.85%
  • 9 महीने 1 दिन से लेकर 1 साल से कम- 7%
  • 1 साल से लेकर 15 महीने से कम- 7.40%
  • 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम- 7.25%
  • 18 महीने से लेकर 21 महीने से कम- 7.25%
  • 21 महीने से लेकर 2 साल तक- 7.25%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक- 7%
  • 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 7%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 7%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews