Zee Entertainment: जी एंटरटेनमेंट ने लिया बड़ा निर्णय, 50% एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाला, ऑपरेटिंग मार्जिन के लिए की गई छंटनी

Zee Entertainment: जी एंटरटेनमेंट ने लिया बड़ा निर्णय, 50% एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाला, ऑपरेटिंग मार्जिन के लिए की गई छंटनी

Zee Entertainment: शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जी ने एक बड़ी जानकारी दी है। दरअसल एक तरफ देश में बेरोजगारी चरम पर है तो वहीं दूसरी और कई लोगों को जी एंटरटेनमेंट ने एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल जी ने बेंगलुरु स्थित अपने टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन सेंटर (TIC) के 50% एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने यह छंटनी कॉस्ट कटिंग यानी लागत में कटौती और अपने ऑपरेटिंग मार्जिन को बढ़ाने के लिए किया है।

छंटनी का कारण:

दरअसल जी एंटरटेनमेंट के मैनेजमेंट ने TIC के खर्चों में कटौती करने के फैसले का आधार दिया है। जानकारी के अनुसार कंपनी का लक्ष्य है कि इससे ऑपरेटिंग मार्जिन को बढ़ावा मिले। जी के MD और CEO पुनीत गोयनका ने बताया कि कंपनी का मुख्य ध्यान अब एक्सेप्शनल कंटेंट बनाने पर है। इसे अच्छी तरह से प्रदर्शित करने के लिए उन्हें क्रिएटिव एप्रोच, डिटेल्ड कंज्यूमर इनसाइट्स, और फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी की जरूरत है।

जानिए इसके पीछे कंपनी का क्या है उद्देश्य:

जानकारी के अनुसार जी एंटरटेनमेंट का मुख्य लक्ष्य है 20% ऑपरेटिंग मार्जिन तक पहुंचना। इसके लिए कंपनी ने अपने विभिन्न वर्टिकलों से कटौती करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि जी एंटरटेनमेंट देश में 50 चैनलों को चला रही है और 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय चैनलों के साथ 120 देशों में उपलब्ध है। कंपनी ने अपनी दिग्गज उपस्थिति के साथ दिजिटल मंच ZEE5 को भी लॉन्च किया है। जी ने अपनी पहली चैनल जी टीवी को 1992 में शुरू किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews