जोमैटो ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, लिस्टिंग के साढ़े 3 सालों में ही सेंसेक्स के स्टॉक में हुआ शामिल

Stock exchange पर लिस्टिंग के साढ़े 3 सालों में ही जोमैटो ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल जोमैटो अब सेंसेक्स का स्टॉक बनने जा रहा है। इस शेयर ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। जिसके चलते इसने यह उपलब्धि हासिल की है।
जोमैटो ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, लिस्टिंग के साढ़े 3 सालों में ही सेंसेक्स के स्टॉक में हुआ शामिल

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के साढे तीन साल बाद ही अब शेयर सेंसेक्स में शामिल होने जा रहा है। यानी कंपनी बीएससी के टॉप 30 शेयर्स में शामिल होने जा रही है। जानकारी के अनुसार जोमैटो 30 शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील की जगह शामिल होने वाला है। यह जोमैटो के निवेशकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि 23 दिसंबर 2024 से सेंसेक्स में जोमैटो का ट्रेड किया जाएगा।

दरअसल एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने बीएससी के इंडेक्सों का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया है। इसमें बीएसई सेंसेक्स 30 और बीएसई सेंसेक्स 50 में जोमैटो को शामिल किया जा रहा है। बता दें कि जोमैटो को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुए महज 3:30 साल का समय हुआ है।

76 रुपए से 264 रुपए पर पहुंचा

जोमैटो का आईपीओ 2021 में बाजार में आया था। आईपीओ में निवेशकों ने जमकर इंटरेस्ट दिखाया था। वहीं निवेशकों की उम्मीद पर खरा उतरते हुए जोमैटो के शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया। इसकी ग्रोथ के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 76 रुपए से इशू होने वाला जोमैटो अब 264 रुपए पर पहुंच गया है। यानी निवेशकों को इस शेयर ने ढाई सौ फीसदी का रिटर्न दिया है। 2024 में जोमैटो के स्टॉक ने 300 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं इस उपलब्धि के चलते यह सेंसेक्स के टॉप 30 शेयर में शामिल हो गया है।

23 दिसंबर से जोमैटो सेंसेक्स में ट्रेड करेगा

जानकारी दे दें कि सेंसेक्स में शामिल होने के बाद 23 दिसंबर से जोमैटो सेंसेक्स में ट्रेड करेगा। शेयर बाजार बंद होने के बाद एक इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड बीएसई ने इंडेक्सों का पुनर्गठन किया। जिसमें जोमैटो को 30 शेयरों में शामिल किया गया। इसके साथ ही उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही इसे एनएससी के निफ्टी 50 में भी शामिल किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह इस स्टॉक के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। ब्रोकरेज फार्म जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) ने एक रिपोर्ट में भविष्यवाणी की है कि जल्द ही जोमैटो को निफ्टी 50 में शामिल किया जा सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews