Zomato की 10 मिनट फूड डिलीवरी सर्विस हुई बंद, कंपनी ने कही ये बात, बनाया नया प्लान, पढ़ें पूरी खबर

Zomato की 10 मिनट फूड डिलीवरी सर्विस हुई बंद, कंपनी ने कही ये बात, बनाया नया प्लान, पढ़ें पूरी खबर

Zomato 10 Minute Service: जोमैटो का कारोबार भारत में मजबूत हो चुका है। कुछ महीने पहले ही कंपनी ने अपनी 10 मिनट मिनट वाली इन्सटेंट फूड डिलीवरी सर्विस शुरू की थी। जिसे कुछ समय के लिए बंद करने की घोषणा कंपनी ने कर दी है। कंपनी ने सर्विस को लेकर नई योजना भी बना ली है। रिपोर्ट के मुताबिक जोमैटो इन्सटेंट सर्विस को रीब्रांड किया जाएगा। मार्च 2022 में गुरुग्राम में एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस सर्विस को लॉन्च किया था। जिसके लिए एक मेन्यू भी तैयार किया गया था।

सर्विस शुरू करने की ये थी वजह

कंपनी के मुताबिक यह सर्विस ग्राहकों की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए शुरू की गई थी। आगे जाकर इस सेवा को बेंगलुरू में शुरू किया गया था। इसके तहत कुछ निर्धारित क्षेत्रों में कुछ तय फूड आइटम को डिलिवर किया जा रहा था। जिसके लिए कंपनी फिनिशिंग स्टेशन का इस्तेमाल के रही थी। इसके अलावा जोमैटो ने 800 पदों पर नौकरी देने का ऐलान भी किया था।

कंपनी ने कही ये बात

अपनी इन्सटेंट सर्विस को बंद करते हुए कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि, “Zomato Instant सर्विस को बंद किया जा रहा है। हम अपनी टीम के साथ इसके नए मेन्यू पर काम कर रहे हैं और सर्विस को रीब्रांड कर रहे हैं।” आगे उन्होनें यह जानकारी भी दी की सभी फिनिशिंग स्टेशन अब भी खुले हुए हैं। इस निर्णय से कोई प्रभावित नहीं होगा। बता दें की इससे पहले यह खबरें आई थी कि कंपनी ने अपनी 10 मिनट फूड डिलीवरी की सर्विस प्रॉफ़िट और बिजनेस ग्रो से जुड़ी समस्याओं के कारण बंद किया है। बाद में इसका खंडन कंपनी ने कर दिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews