MP College : अब तक 1 लाख 82 हजार से अधिक छात्रों का एडमिशन, अगले चरण के CLC के लिए 20 जून तक पंजीयन

MP College: प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 20 जून है और 23 जून को कॉलेज आवंटन किया जाएगा ।
mp College

मध्य प्रदेश के कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत द्वितीय चरण के अंतिम दिन 13 जून 2026 तक प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में 1 लाख 82 हजार 473 छात्रों ने प्रवेश लिया है।

द्वितीय चरण में अब तक 86 हजार 679 छात्रों ने प्रवेश लिया है, जिनमें 64 हजार 535 छात्र स्नातक (UG) तथा 22 हजार 141 स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों के छात्र हैं। इसके लिए 7 जून को प्रदेशभर के 1 लाख 25 हजार 917 छात्रों को विभिन्न कॉलेज में प्रवेश के लिए सीट आवंटित की गई थी। इसमें स्नातक (UG) स्तर पर 93 हजार 546 छात्रों तथा स्नातकोत्तर (PG) स्तर पर 32 हजार 371 छात्रों को कॉलेज आवंटित किए गए थे।

इससे पूर्व प्रथम चरण में 72 हजार 477 छात्रों ने स्नातक तथा 17 हजार 463 छात्रों ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त किया था। अब तक कुल प्रवेशित छात्रों में 1 लाख 37 हजार 12 छात्र स्नातक पाठ्यक्रमों, 39 हजार 607 छात्र स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों तथा 5 हजार 854 छात्र एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले चुके हैं।

एनसीटीई (NCTE) पाठ्यक्रमों के प्रथम चरण में आवंटित छात्रों के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित है। निर्धारित अवधि में प्रवेश शुल्क जमा नहीं करने की स्थिति में आवंटित सीट निरस्त हो जाएगी। विभाग द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। साथ ही आवंटन संबंधी जानकारी के लिए ई-प्रवेश पोर्टल पर नियमित रूप से देखते रहें।

प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) के लिए पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून तक पंजीयन कर सकेंगे और 23 जून को कॉलेज आवंटन किया जाएगा तथा आवंटित अभ्यर्थी 30 जून तक प्रवेश शुल्क जमा कर अपने प्रवेश की पुष्टि कर सकेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews