10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए 2 दिन बाकी, CBSE ने जारी किया अहम नोटिस, स्कूलों को दी ये सलाह

कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा LOC जमा करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर है। सीबीएसई ने स्कूलों को नोटिस जारी किया है।
CBSE Board Exam 2025

CBSE Board Exam 2025: कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड लगातार स्कूलों को सही समय पर उम्मीदवारों की सूची लोक जमा करने का निर्देश दे रहा है। सीबीएसई ने हाल ही में स्कूल प्रमुखों के लिए नोटिस जारी किया है। उन्हें जल्द ही LOC जमा करने का निर्देश दिया है।

4 अक्टूबर 2024 तक स्कूल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की लिस्ट सीबीएसई को भेज सकते हैं। बोर्ड ने सभी स्कूलों को छात्रों का सही डेटा जमा करने का निर्देश दिया है। साथ ही छात्रों द्वारा चयनित विषयों की जानकारी भी सही देने की सलाह दी है। सीबीएसई द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक एलओसी जमा करने के बाद सुधार का अवसर नहीं दिया जाएगा।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द होगी जारी (CBSE 10, 12 Board Exam)

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू हो सकती हैं, जो अप्रैल में समाप्त होगी। बोर्ड ने एग्जाम की तैयारी बेहतर बनाने के लिए सैंपल पेपर भी जारी कर दिए हैं। जल्द ही डेटशीट भी जारी होगी। अपडेट्स के छात्रों को नियमित तौर पर सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

कक्षा 9वीं, 11वीं रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन भी करीब (CBSE 9, 11 Registration)

कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक है। बिना लेट फीस छात्र 16 अक्टूबर 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं लेट फीस के साथ 24 अक्टूबर 2024 तक आवेदन करने की तारीख है। भारतीय छात्रों के लिए नार्मल रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये है। वहीं देरी होने पर 2300 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अन्य देशों के छात्रों के लिए 9वीं रजिस्ट्रेशन के लिए नॉर्मल फीस 500 रुपये  और 11वीं के लिए 600 रुपये है। लेट लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन फीस 9वीं के लिए 2500 रुपये और 11वीं के लिए 2600 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews