JEE Main 2025: जेईई मेंस परीक्षा में हुए 5 बड़े बदलाव, अभ्यर्थी जरूर जान लें, 22 जनवरी से एग्जाम शुरू, देखें खबर

जेईई मेंस परीक्षा कुछ दिनों में शुरू होने वाली है। एडमिट कार्ड जल्द जारी होगा। इससे पहले परीक्षा से जुड़े नए नियमों को जानना जरूरी है।
jee main 2025

JEE Main 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस परीक्षा में कई बदलावों की घोषणा की है। परीक्षा पैटर्न के साथ-साथ पात्रता और टाई ब्रेकिंग नियमों में संशोधन किया गया है। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए। ताकि परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से की जा सके।

एनटीए ने जेईई मेंस परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। देश भर के विभिन्न शहरों में 22 जनवरी से एग्जाम शुरू होंगे। 29 जनवरी तक पेपर-1 परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। 30 जनवरी को पेपर-2 परीक्षा सिंगल शिफ्ट में आयोजित होगी। देश के बाहर 15 शहरों में भी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन का आयोजन होने वाला है। इससे पहले परीक्षा से जुड़े बदलावों को जान लें-

एग्जाम पैटर्न  से जुड़े दो बड़े बदलाव (JEE Main Session 1 2025)

  • न्यूमेरिकल बेस्ड प्रश्नों में नेगेटिव मार्किंग का ऐलान किया है। अब गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती होगी। अभ्यर्थी प्रश्नों का उत्तर सोच समझ कर दे।
  • परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। पेपर 1 और पेपर 2 के सेक्शन बी से वैकल्पिक प्रश्नों को हटा दिया गया है। इससे पहले उम्मीदवारों को 10 में से 5 प्रश्नों चुनने और सॉल्व करने की अनुमति थी। लेकिन अब सेक्शन बी के पांचो प्रश्न अनिवार्य होंगे।

सिलेबस भी अपडेट हुआ (JEE Mains Syllabus)

एनटीए द्वारा जेईई मेंस 2025 के सिलेबस को भी अपडेट किया गया है। फिजिक्स में कुछ टॉपिक्स को हटाया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सिलेबस देख सकते हैं।

टाई ब्रेकिंग से जुड़े नए नियम (Tie Breaking Rules)

एजेंसी ने जेईई मेंस के लिए टाई ब्रेकिंग पॉलिसी में भी बदलाव किया है। गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री में प्राप्त अंकों के आधार पर अब टाई ब्रेक किया जाएगा। इससे पहले आयु और आवेदन की संख्या के आधार पर टाई ब्रेक किया जाता था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews