Agniveer Bharti 2023 : 17 अप्रैल से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा, शेड्यूल जारी

Agniveer Bharti 2023

Agniveer Bharti 2023 : भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए लिखित परीक्षा 17 अप्रैल से आयोजित की जा रही है। ऐसे में यह लिखित परीक्षा करीब 8 दिनों तक चलाई जाएगी जो ऑनलाइन मोड में होगी। इस परीक्षा के लिए ग्वालियर के साथ सागर में परीक्षा केंद्र बनाया है। जहां 1 दिन में करीब 3 शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यानी तीन शिफ्ट में उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। आपको बता दें, अग्निवीर की लिखित परीक्षा पहली बार आयोजित होने जा रही है।

इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 17 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच आयोजित की जाने वाली है। इसके बाद दूसरी बार लिखित परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा देने के लिए सुबह 8:30 से 9:30 बजे की पहली शिफ्ट, 11:30 से दोपहर 12:30 बजे की दूसरी शिफ्ट और 2:30 से 3:30 बजे तक तीसरी शिफ्ट में शामिल हो सकेंगे।

इसके लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में अपना प्रवेश पत्र दिखाना होगा। उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र उनके मेल आईडी पर भेजा जाएगा। इसके अलावा जो उम्मीदवार समय से पहले परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचा उसे परीक्षा देना नहीं दी जाएगी। इसको लेकर भारतीय सेना ने एक एडवाइजरी भी जारी की है। जिसमें उम्मीदवारों को सभी बातों का ध्यान रखते हुए सावधान रहने की सलाह दी है। इतना ही नहीं दलालों से बचने के लिए भी कहा गया है।

इन केंद्रों पर होगी Agniveer Bharti परीक्षा

ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयन डिजिटल जोन चितौरा रोड, मोरार ग्वालियर और एसएसएचसी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च कॉलेज मकरोनिया सागर में आयोजित की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews