AIBE 19 Exam: ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए रेजिस्ट्रेशन शुरू, 24 नवंबर को परीक्षा, BIS ने जारी किया शेड्यूल, जानें डिटेल 

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
AIBE 19 Exam

AIBE 19 Exam: बार काउन्सिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.allindiabarexamination.com पर जाकर ऑनलाइन एआईबीई 19 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3,560 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एसएस और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2560 रुपये है। बता दें कि परीक्षा पास करने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग उम्मीदवारों को 45% और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी को 40% अंक लाने होंगे।

ऐसे करें आवेदन (How to Apply for AIBE 19 Exam?)

  • सबसे पहले www.allindiabarexamination.com पर पर जाएं।
  • होमपेज पर AIBE 19 Exam के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए आवेदक नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रैस और पासवर्ड दरक करके सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • फिर लॉग इन करें और आवेदन पत्र को भरें।
  • सही जानकारी सही-सही भरें। सही साइज़ और फॉर्मेट में दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • फॉर्म को जमा करें। भविष्य के संदर्भ में आप एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

ये रहा पूरा शेड्यूल (AIBE 19 Exam Schedule)

बार काउन्सिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक एआईबीई 19 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर है। 30 अक्टूबर को करेक्शन पोर्टल खुलेगा। 24 नवंबर को परीक्षा आयोजित होगी। एडमिट कार्ड 18 नवंबर 2024 को जारी होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews