नीट यूजी पर बवाल के बीच NTA ने अचानक स्थगित की NCET परीक्षा, बताई ये वजह, नोटिस जारी, उम्मीदवार नाराज, पढ़ें पूरी खबर

इस साल 40,233 उम्मीदवारों ने एनसीईटी एग्जाम के लिए आवेदन किए हैं। देशभर के करीब 160 शहरों में स्थित 292 केंद्रों पर लगभग 29 हजार उम्मीदवार परीक्षा में शामिल भी हुए। 
nta ncet 2024

NTA NCET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 12 जून को आयोजित होने वाली नेशनल कॉमन एंट्रेस टेस्ट को स्थगित कर दिया है। एजेंसी ने इस संबंध में परीक्षा के दिन ही नोटिस भी जारी किया। देशभर में नीट यूजी के परिणाम को लेकर हंगामा हो रहा, इसी बीच एनटीए के इस फैसले से लोग नाराज दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग एजेंसी की आलोचना भी कर रहे हैं। इससे पहले 15 कई को आयोजित होने वाली CUET UG परीक्षा को एनटीए ने दिल्ली में अचानक स्थगित कर दिया था।

एनटीए ने क्या कहा?

एनटीए ने नोटिस में कहा, “तकनीकी कारणों से सभी परीक्षा केंद्रों पर शुरू नहीं हो सकी। इसलिए परीक्षा स्थगित कर दी गई है। एनसीईटी 2024 के लिए नई तारीख की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। एनटीए को उम्मीदवारों की असुविधा के लिए खेद है।”

क्या है एनसीईटी?

बता दें कि एनसीईटी परीक्षा के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए आईआईटी, एनआईटी, आरआईईएस और सरकारी कॉलेजी सहित चयनित केन्द्रीय, राज्य विश्वविद्यालयों और संस्थानों में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम के लिए दाखिला होता है।

29 हजार छात्र परीक्षा में हुए थे शामिल

परीक्षा का आयोजन बुधवार दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होना था। वहीं रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक थी। इस साल 40,233 उम्मीदवारों ने एग्जाम के लिए आवेदन किए हैं। देशभर के करीब 160 शहरों में स्थित 292 केंद्रों पर लगभग 29 हजार उम्मीदवार परीक्षा में शामिल भी हुए।

परीक्षा के बीच में डाउन हुआ सर्वर

एनसीईटी परीक्षा से जुड़े हैरान करने वाले मामले भी सामने आ रहे हैं। कुछ उम्मीदवारों का कहना है कि वे परीक्षा केंद्र छात्र चार घंटे बैठे रहे हैं, लेकिन प्रश्न पत्र कंप्यूटर  स्क्रीन पर उपलब्ध नहीं हुए। कई उम्मीदवारों ने तो आधा पेपर पूरा कर लिया था लेकिन बीच में ही सर्वर डाउन हो गया।

एनटीए ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

एनटीए ने उम्मीदवारों के समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पडेस्क गठित किया है। कैंडीडेट्स 011-407/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। या ncet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews