JEE Mains 2023 सेशन 2 की Answer Key जल्द होगी जारी, जानें जेईई एडवांस का अपडेट, नोट कर लें ये डेट

JEE Mains 2023 सेशन 2 की Answer Key जल्द होगी जारी, जानें जेईई एडवांस का अपडेट, नोट कर लें ये डेट

JEE Mains 2023: ज्वाइंट एन्ट्रेंस एग्जामिनेशन सेशन 2 समाप्त हो चुका है। अब उम्मीदवारों को आधिकारिक आन्सर-की (official answer key) का इंतजार है। बहुत जल्द नेशनल टेस्टिंग एजेंसी उत्तरकुंजी जारी कर सकता है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे।

जल्द जारी होगी आन्सर-की

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो NTA अगले सप्ताह आन्सर-की जारी कर सकता है। 17 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल के बीच में कभी भी आन्सर-की जारी हो सकती है। इसलिए उम्मीदवार नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विज़िट करते हैं। इसके साथ ही रिस्पॉन्स शीट और OMR शीट भी अपलोड की जाएगी। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी कॉ लेकर ऑब्जेक्शन करने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। वहीं अप्रैल के अंत में रिजल्ट्स भी घोषित हो जाएंगे।

एनटीए द्वारा जेईई मेंस सेशन 2 की परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इस दौरान करीब 9.4 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होगा । किसी भी प्रकार की अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।

जेई एडवांस की अपडेट

आईआईटी गुवाहाटी द्वारा JEE Advanced के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी। 4 जून, 2023 से परीक्षा का आयोजन होगा। जेईई मेंस 2023 के किसी भी एक सेशन में कट-ऑफ अंक लाने वाले छात्र ही एडवांस के लिए आवेदन कर पाएंगे। परीक्षा में आधारित अंकों के आधार पर छात्रों का दाखिला देश के विभिन्न आईआईटी और एनआईटी में होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews