
Bank Jobs: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशल ऑफिसर पदों के लिए नई अधिसूचना जारी की है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 जून तक आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट जनरल मैनेजर, चीफ मैनेजर (पीएमओ लीड), चीफ मैनेजर (टेक आर्किटेक्ट), प्रोजेक्ट मैनेजर, मैनेजर, और डेप्यूटी मैनेजर के पद पर चयनित कैंडीडेट्स की नियुक्ति होगी।
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और सैलरी भी अलग निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में मिल जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार bank.sbi पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं। साथ ही आवेदन भी कर सकते हैं। जिन भी युवाओं को बैंक में नौकरु की तलाश है, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://bank.sbi/careers पर जाएग।
- इन्टरनेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के जरिए आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
- अब हस्ताक्षर और फोटो को स्कैन करें और इसे रजिस्ट्रेशन पेज पर अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म अच्छे से भरने के बाद इसे सबमिट करें।
- एप्लीकेशन की पूरी प्रक्रिया को अच्छे से चेक करें।
- इस दौरान वेबसाइट पर दी गई गाइडलाइन का पालन करें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्टआउट निकाल कर रख लें।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

